Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में भारतीय सेना का जवान शहीद:ड्यूटी पर लौटते समय मथुरा के पास हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के कागरोल थाना क्षेत्र के अखबाई गांव निवासी भारतीय सेना के जवान मंजीत सिंह सड़क हादसे में शहीद हो गए। 27 वर्षीय मंजीत सिंह 22 मार्च की सुबह ड्यूटी पर लौटते समय मथुरा के पास दुर्घटना का शिकार हुए। जानकारी के अनुसार, मंजीत सिंह छुट्टी पर अपने घर आए थे। 22 मार्च को वह अपने साढ़ू भाई अवतार सिंह के साथ बाइक पर ड्यूटी के लिए बीकानेर लौट रहे थे। मथुरा के गोवर्धन चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अवतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के मिलिट्री अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद मंजीत सिंह को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया। मंजीत सिंह भारतीय सेना की आर्टिलरी बटालियन में तैनात थे और बीकानेर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। जवान के शहीद होने की खबर से अखबाई गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लायंस क्लब हापुड़ ने किया पुस्तक वितरण:गोयना के 180 बच्चों को मिला लाभ, सदस्यों से अपील की
    Next Article
    1076 कर्मियों का प्रदर्शन तेज, पुलिस ने हिरासत में लिया:वेतन विवाद में नया मोड़, पुलिस कार्रवाई के डर से छिपते फिर रहे कर्मचारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment