Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में महिला घायल, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट:इलाज में 4 लाख खर्च करने का दावा, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    10 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते दिनों हुई थी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बंथरा के अम्बरपुर निवासी नफीस ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 34 वर्षीय पत्नी नसरीन 9 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे बंथरा कस्बे में सामान खरीदने गई थीं। आरोप है कि साहू तेल चक्की के पास कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (यूपी 32 एमजेड 5895) के चालक शिवकुमार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। शिवकुमार सरोजनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित 32वीं वाहिनी का निवासी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नसरीन को पहले बंथरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें गोमतीनगर स्थित अगनस हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया। पीड़ित पति नफीस के अनुसार, नसरीन का एक ऑपरेशन हो चुका है और एक और सर्जरी होनी बाकी है। नफीस ने बताया कि अब तक इलाज में करीब चार लाख रुपए खर्च हो चुके हैं और आगे भी खर्च जारी रहने की संभावना है। नफीस की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलक्ट्रेट परिसर में नशे में धुत व्यक्ति का हंगामा:पुलिस ने पकड़कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
    Next Article
    हाथरस में ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान:खेतों में भरा पानी, गेहूं की फसल बर्बाद, किसान परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment