Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क, पानी और स्कूल सुधारे:जसराना से सपा विधायक सचिन यादव बोले- बजट के अभाव में अटकीं बड़ी योजनाएं

    17 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद की जसराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने अपने कार्यकाल के प्रमुख विकास कार्यों और क्षेत्र की अधूरी जरूरतों को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में पानी, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं, लेकिन बजट की कमी के कारण कई बड़ी योजनाएं अब भी अधूरी हैं। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू... सवाल: विधानसभा में सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: हमारे क्षेत्र में पहले सड़कों की भारी कमी थी। नहरों और पानी के बंबों में पानी नहीं आता था और खारे पानी की समस्या भी थी। हमने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया और बंबों में पानी की व्यवस्था कराई। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिला और पेयजल स्थिति भी सुधरी। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी काम किया गया। परिषदीय स्कूलों की जर्जर इमारतों का पुनर्निर्माण कराया गया। करीब 18 स्कूलों को ठीक कराया और इंटरमीडिएट एडेड स्कूलों की स्थिति में सुधार किया गया। क्षेत्र में बाबा साहब आंबेडकर पार्क जर्जर हालत में थे, जिन्हें ठीक कराया गया। ग्रामीण सड़कों की मरम्मत भी कराई गई। हालांकि, जसराना बाईपास अब भी अधूरा है। पिछले नौ साल में इसके लिए बजट नहीं मिला। स्वास्थ्य सेवाएं भी बड़ी समस्या हैं। क्षेत्र में कोई बड़ा अस्पताल नहीं है, जिसके कारण लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। 100 बेड अस्पताल की मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। बस सेवा की कमी भी बड़ी समस्या है। औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन वह भी लंबित है। बजट के अभाव में कई योजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। सवाल: कौन से काम अभी तक नहीं हो पाए? जवाब: हमारी विधानसभा के विकास के लिए कई बड़े काम जरूरी हैं। क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से युवाओं को रोजगार मिल सकता है, लेकिन यह प्रस्ताव अभी लंबित है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति कमजोर है और एक बड़े अस्पताल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। जसराना में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बाईपास बनना जरूरी है, जो अब तक नहीं बन सका है। बस अड्डे और बेहतर बस सेवा का अभाव भी लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है, जिससे दिल्ली और जयपुर जैसे शहरों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। इसके अलावा, फायर स्टेशन की जरूरत भी सामने आई है। हाल ही में आग की घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे इसकी आवश्यकता और स्पष्ट हो जाती है। सवाल: क्या अगला चुनाव लड़ेंगे? जवाब: अगर पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद मिला तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज में हुड़दंगियों ने पुलिस टीम पर किया हमला:गश्त पर निकली टीम से मारपीट, वर्दी फाड़ी, दूल्हे सहित 5 गिरफ्तार
    Next Article
    पीसीएस 2025 मेंस परीक्षा का दूसरा दिन:प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा के बीच 11 हजार अभ्यर्थी शामिल, 920 पदों के लिए जंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment