Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वागत नहीं करोगे आप हमारा! अचानक भारत के दौरे पर आ रहे ट्रंप, होने वाली है अब तक की सबसे बड़ी महाडील?

    16 hours ago

    1

    0

    क्या भारत और अमेरिका के बीच अब तक की सबसे बड़ी महा डील होने वाली है? क्या दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया नक्शा बदलने जा रहे हैं? जी हां, वाशिंगटन से जो खबर सामने आ रही है वो सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है बल्कि एक कूटनीतिक तूफान है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने साफ कर दिया कि डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आ रहे हैं। लेकिन यह कोई साधारण यात्रा नहीं है। यह यात्रा है उस शानदार केमिस्ट्री की जिसे दुनिया ने हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप में देखा था। आज भारत का दबदबा ऐसा है कि ट्रंप अपनी सभी प्राथमिकताओं में भारत को सबसे ऊपर रखते हैं। दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वह बात कही जिससे चीन से लेकर पाकिस्तान, पाकिस्तान से लेकर दुनिया के दूसरे देशों तक सन्नाटा छा गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच इससे बेहतर नहीं हो सकते। इसे भी पढ़ें: Hormuz में Drone Attack से भड़का America, बोला- ईरान ने युद्धविराम तोड़ा, सैन्य एक्शन को रहें तैयाररूबियों ने पुष्टि की कि तैयारियां जोरों पर है ताकि अगले साल की शुरुआत में ट्रंप भारत की धरती पर कदम रखें। यहां समझने वाली बात यह है कि ट्रंप की नजर में भारत सिर्फ एक बाजार नहीं बल्कि एक अनिवार्य सहयोगी है। आई थिंक ग्रेट मीटिंग प्राइम मिनिस्टर जी7 प्रेसिडेंशियल विजिट पार्ट्स नेक्स्ट रूबियों ने स्पष्ट किया कि कूटनीति में व्यक्तिगत संबंध बहुत मायने रखते हैं और मोदी ट्रंप की जोड़ी इस मामले में वर्ल्ड लीडर है। यह दौरा फरवरी 2020 के उस ऐतिहासिक यात्रा की याद दिलाएगा जिसने भारत को ग्लोबल स्टेज पर एक नई पहचान दी थी। अब बात करते हैं उस डील की जिसका जिक्र रूबियो ने किया। रूबियो के अनुसार भारत और अमेरिका एक बड़े द्विपक्षी व्यापार समझौते यानी कि ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के बिल्कुल करीब हैं। सोचिए अगर यह डील हो जाती है तो भारतीय उत्पादों के लिए अमेरिका के दरवाजे और चौड़े हो जाएंगे। इसे भी पढ़ें: PM Modi-Trump की केमिस्ट्री का असर, US बोला- संबंध शानदार, Trade Deal जल्द होगी फाइनलट्रंप हमेशा अमेरिका फर्स्ट की बात करते हैं। लेकिन उन्हें पता है कि अमेरिका के विकास के लिए भारत के साथ व्यापारिक संतुलन बनाना कितना जरूरी है। G7 शिखर सम्मेलन में जब मोदी और ट्रंप मिले थे, डील की नींव रख दी गई अब ट्रंप का भारत आना इस बात पर मुहर लगाएगा कि भारत अब वैश्विक सप्लाई चेन का नया केंद्र है। इतना ही नहीं रूबियों ने आगे एक ऐसी बात कही जो भारत के हर नागरिक को गर्व से भर देगी। उन्होंने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके पास हैवी क्रूड यानी भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की विश्वस्तरीय क्षमता है। यह सिर्फ तेल की बात नहीं है। यह ऊर्जा कूटनीति यानी कि एनर्जी डिप्लोमेसी है। अमेरिका चाहता है कि ऊर्जा की रूस और ओपेक देशों का एकाधिकार खत्म हो और इसमें भारत की रिफाइनिंग क्षमता सबसे बड़ा हथियार है। भारत और अमेरिका मिलकर ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। यानी आने वाले समय में भारत दुनिया का एनर्जी हब बनने जा रहा है और ट्रंप इस साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। इसे भी पढ़ें: Hormuz पर फिर छिड़ी जंग! अमेरिका ने फिर कर दिया बड़ा हमला, जवाब में ईरान ने भी ठोकी मिसाइलेंट्रेंड है भारत की शक्ति को स्वीकार करना। रूबियों ने जिस तरह से भारत को अमेरिका का बहुत करीबी पार्टनर बताया वो दिखाता है कि दक्षिण एशिया में भारत के बिना अमेरिका का कोई भी प्लान सफल नहीं हो सकता है। चाहे वो चीन के विस्तारवाद को रोकना हो या इंडोपेसिफिक क्षेत्र में शांति बनाए रखना। मोदी ट्रंप की केमिस्ट्री ही इसका समाधान है। ट्रंप जानते हैं कि पीएम मोदी एक ऐसे नेता हैं जो अपनी शर्तों पर दोस्ती निभाते हैं। इसलिए रूबियो खुद इस साल के अंत से पहले भारत आकर ट्रंप की यात्रा को जमीन ट्रंप की यात्रा की जमीन तैयार करेंगे। खैर दोस्तों, यह समझना जरूरी है कि भारत अब वो देश नहीं जो समझौतों पर गुहार लगाता था। आज भारत वो देश है जिसके पास आकर दुनिया की महाशक्तियां समझौते करती हैं। मार्को रूबियो के बयान ने साफ कर दिया कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत की भूमिका किंग मेकर की होगी। ऊर्जा से लेकर व्यापार और अंतरिक्ष से लेकर रक्षा तक और अंतरिक्ष से लेकर रक्षा तक मोदी और ट्रंप की यह जोड़ी एक नया इतिहास लिखने जा रही है। Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel के खिलाफ शुरू हो गई बड़ी लामबंदी, ईरान के पाले में खड़ा हो गया कतर!
    Next Article
    Palestine Childrens को Target Practice के रूप में इस्तेमाल करते हैं Israeli Soldiers, अब तक 20000 बच्चे मरे, UN Commission Report से हुआ बड़ा खुलासा!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment