Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:बिजनौर जिला अस्पताल में अलग ओपीडी और आइसोलेशन वार्ड तैयार

    44 minutes ago

    1

    0

    बिजनौर में स्वाइन फ्लू और बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला मेडिकल अस्पताल में फ्लू और स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से उपचार और जांच की व्यवस्था की गई है। मरीजों की सुविधा और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अस्पताल में अलग ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, रास्ता और आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश के बाद जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मरीजों की जांच से लेकर दवा और गंभीर मरीजों के भर्ती होने तक की व्यवस्था की गई है। फ्लू मरीजों के लिए अलग ओपीडी काउंटर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी ने बताया कि नई बिल्डिंग में फ्लू के मरीजों के लिए अलग काउंटर बनाया गया है। यहां मरीजों का पर्चा बनाया जाएगा और आवश्यक जांच के बाद दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को सीधे पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 113 में भेजा जाएगा। इस कमरे में अलग से डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जो बुखार और स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच करेंगे और जरूरत के अनुसार उपचार बताएंगे। अस्पताल में सामान्य मरीजों और फ्लू के मरीजों के लिए अलग-अलग आने-जाने के रास्ते निर्धारित किए गए हैं, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। पुरुष और महिलाओं के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड गंभीर स्वाइन फ्लू मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल में अलग आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। दोनों वार्डों में पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। इन वार्डों में ऑक्सीजन, दवाइयां, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। इमरजेंसी मरीजों के लिए भी अलग व्यवस्था अस्पताल में फ्लू मरीजों के लिए अलग इमरजेंसी व्यवस्था भी की गई है। यदि कोई मरीज गंभीर हालत में इमरजेंसी पहुंचता है तो डॉक्टर तत्काल उसकी जांच कर आवश्यक दवा देंगे और जरूरत पड़ने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संबंधित दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बच्चों के लिए सिरप, स्वाइन फ्लू की टैबलेट और वैक्सीन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि इस समय फ्लू के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 300 से 400 मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की संख्या को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़ामदा में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया दम-खम; ग्रामीणों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया
    Next Article
    लखनऊ में नशीली दवाओं के नेटवर्क का भंडाफोड़:9.60 लाख अल्प्राजोलाम टैबलेट और 1.20 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, 6 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment