Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद के बयान पर पसमांदा मंच का विरोध:आरोपों का खंडन किया, माफी न मांगने पर देशभर में विरोध की चेतावनी दी

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के पदाधिकारियों ने स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद महाराज के एक बयान का कड़ा विरोध किया है। मंच ने इस बयान को निराधार और भ्रामक बताया। राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर और राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजवान अंसारी ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोपों का खंडन किया। प्रेस वार्ता के दौरान, पदाधिकारियों ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद महाराज ने एक साक्षात्कार में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक डॉ. इंद्रेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों में 10 लाख हिंदू बेटियों की मुस्लिम युवकों से शादी कराने का दावा किया गया था, जिसे मंच ने पूरी तरह से गलत और तथ्यहीन बताया। मंच ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई हैं, लेकिन इस तरह का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजवान अंसारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद महाराज से इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और इसे वापस लेने की मांग की। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच देशभर में करेगा विरोध रिजवान अंसारी ने कहा कि डॉ. इंद्रेश कुमार की छवि समाज में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने वाले व्यक्ति की रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों के जरिए डॉ. कुमार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर ने चेतावनी दी कि यदि स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद महाराज माफी नहीं मांगते हैं, तो हिंदुस्तानी पसमांदा मंच देशभर में उनका विरोध करेगा। इस दौरान पुतला दहन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मीर ने यह भी आरोप लगाया कि स्वामी जी राजनीतिक प्रभाव में आकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। अंत में, मंच के पदाधिकारियों ने मीडिया से अपील की कि इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाए और समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे के ससुरालीजनों की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौत:जाम में फंसने से देरी से पहुंचे कॉर्डियोलॉजी, नशा पर टोकने पर झगड़ा हुआ था
    Next Article
    प्राइवेट बिजलीकर्मी पर मारपीट का आरोप झूठा:पुलिस जांच में दावा निकला गलत, गिरने से लगी थी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment