Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के बीच तलाक:2022 में हुई थी शादी, फरवरी 2025 में हुआ झगड़ा, स्वीटी बोलीं-अब गेम पर फोकस

    3 hours ago

    1

    0

    हिसार में अर्जुन अवॉर्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। इस फैसले के साथ ही दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक, स्वीटी ने कोर्ट में कहा कि अब उनका दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है। वहीं दीपक ने भी मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी, लेकिन फरवरी 2025 में रिश्तों में खटास आ गई थी। इसके बाद मामला लगातार विवादों में बना रहा। 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग बता दें कि तलाक से पहले दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने जान से मारने की कोशिश तक का आरोप लगाया था। इन आरोपों के आधार पर हिसार के महिला थाने में केस दर्ज किया गया था। वहीं, स्वीटी ने भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग भी रखी थी। जानिए क्या था दीपक और स्वीटी के बीच पूरा विवाद... 1. स्वीटी ने पति दीपक हुड्‌डा पर FIR कराई फरवरी 2025 में बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हिसार में पति दीपक हुड्‌डा पर दहेज उत्पीड़न की FIR कराई थी, जिसमें स्वीटी ने कहा कि पति हुड्‌डा ने उसके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। शादी के बाद जब मैं ससुराल पहुंची, तो दीपक की बहन ने ताना दिया कि तेरे पिता ने हमारी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया। शादी के बाद उस पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। उसे कहा गया कि वह घर के काम करे। शादी के बाद उसने देखा कि दीपक 5-6 दिन के बाद घर आता है। जब कभी वह उससे पूछती हैं कि वह इतने दिन कहां थे, तो वह गुस्से में आ जाता। 2. पति ने स्वीटी पर फ्रॉड की FIR कराई इसके बाद दीपक हुड्‌डा ने भी स्वीटी बूरा पर रोहतक में फ्रॉड की FIR करा दी। जिसमें आरोप लगाया कि मैंने सेक्टर 1-4 हिसार में एक प्लॉट लिया था। इसकी सारी पेमेंट मैंने की। मगर, प्लाट सिर्फ मेरे नाम के बजाय मेरे और स्वीटी के नाम पर रजिस्टर करा दिया गया। उस वक्त स्वीटी बूरा वहां मौजूद तक नहीं थी। स्वीटी के पिता महेंद्र बूरा ने ब्याज पर देने के बहाने मुझसे लाखों रुपए ठगे। स्वीटी के भाई ने मेरे घर पर रखे 12 लाख रुपए भी ले लिए। स्वीटी की बहन सीवी बूरा ने भी चैंपियनशिप के बहाने करीब 9 लाख रुपए ट्रांसफर कराकर ठग लिए क्योंकि वह ऐसे किसी कंपीटिशन में गई ही नहीं। 3. हिसार पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, मारपीट का खुलासा 15 मार्च को हिसार पुलिस ने स्वीटी की शिकायत पर दीपक हुड्‌डा को पूछताछ के लिए महिला थाने बुलाया। यहां दोनों को आमने-सामने बिठाया गया। इसके बाद अचानक स्वीटी बूरा और उनके पिता व मामा पर दीपक हुड्‌डा से मारपीट की FIR दर्ज कर ली गई। करीब 6 दिन पहले पुलिस ने इस मामले में स्वीटी बूरा को थाने बुलाया। वहां इस केस में उन्हें बैठाकर रखा गया। जमानत होने के बाद ही पुलिस ने छोड़ा। जिसके बाद खुलासा हुआ कि स्वीटी ने दीपक से मारपीट की थी। 4. पुलिस थाने में मारपीट का वीडियो सामने आया स्वीटी के इनकार के बाद 4 दिन पहले हिसार के महिला थाने में स्वीटी बूरा के दीपक हुड्‌डा पर हमले का डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया। इसमें दिखा कि दोनों आमने-सामने कुर्सी पर बैठे हैं। इस दौरान उनमें कोई बातचीत होती है और स्वीटी कुर्सी से उठकर दीपक हुड्‌डा पर हमला कर देती है। वह दीपक हुड्डा का गला दबाती है और पकड़कर झिंझोड़ती है। वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी और रिश्तेदार स्वीटी को शांत कराने की कोशिश करते हैं। 5. स्वीटी बोलीं- दीपक को लड़कों में इंटरेस्ट मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी सोशल मीडिया पर लाइव हुईं। इस पर स्वीटी ने कहा कि दीपक ने उसे उकसाया था। वीडियो का शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब कर दिया गया। छेड़छाड़ कर इसे जारी किया गया है। स्वीटी ने कहा था कि दीपक को लड़कों में इंटरेस्ट था, उसे शादी के बाद पता चला। स्वीटी ने दीपक के तसले में नहाने की बात भी कही थी। फिलहाल मामले पर दीपक हुड्‌डा अभी तक मीडिया के सामने नहीं आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग का न्यू टीजर जारी,VIDEO:कंट्रोवर्सी के बाद किए बदलाव, सिंगर ने लिखा- टटीरी फिर से; रिलीज डेट भी बताई
    Next Article
    आज IPL में PBKS-SRH का मैच:कप्तान ईशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद, IPL में 3000 रन पूरे किए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment