Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सायरन से तंग व्यक्ति ने पड़ोसी की कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई, फिर वीडियो बनाया; गुजरात के मोरबी का मामला

    16 hours ago

    1

    0

    गुजरात के मोरबी में पड़ोसी ने कार के लगातार बजने वाले सायरन से तंग आकर कार में आग लगा दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कार को छूने पर हर बार सायरन बजता था। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला वाघपारा इलाके का है। वकील पुष्पा भट्ट की शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर को शाम करीब 4:45 बजे उनकी स्विफ्ट कार घर के पास खड़ी थी, तब उनके पड़ोसी शिखर गोहेल ने बोतल से पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। आरोपी ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी कर लिया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के 5 फोटो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी शिखर गोहेल एक बोतल लेकर स्विफ्ट कार के पास आया और उसके बोनट और आगे के हिस्से पर पेट्रोल छिड़का। इसके बाद माचिस जलाकर कार में आग लगा दी। आग लगते ही आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़ा हुआ और अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सड़क पर लोगों की आवाजाही के बावजूद वह बेफिक्र होकर वीडियो बनाता रहा। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। इसके बाद आरोपी शिखर दूसरी कार में बैठकर वहां से चला गया। मोरबी के डीएसपी जे.एम. आल ने कहा- वाघपारा स्ट्रीट नंबर 17 में एक महिला वकील के घर के पास खड़ी उनकी कार में आग लगा दी गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिखर गोहेल को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच कर रही है। मोरबी के चीफ फायर ऑफिसर देवेंद्रसिंह जडेजा ने कहा कि फायरफाइटर्स शाम 5 बजे के बाद कॉल पर पहुंचे और आग बुझाई। हालांकि, गाड़ी का एक बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया। ₹3.50 लाख के नुकसान का अनुमान महिला वकील की शिकायत के अनुसार, कार में आग लगने से ₹3.50 लाख का नुकसान हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी पड़ोसी ने कबूल किया कि कार के पास से जैसे ही कोई गुजरता था कार का सायरन बजने लगता था। इसके शोर से तंग आकर उसने बोतल से पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। दो दिन में दूसरी घटना एक दिन पहले, मोरबी के रावापार रोड स्थित अनुपम सोसाइटी में खड़ी कार को रात में दो अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी थी। उस घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें: गुरुग्राम में NH-48 पर चलती कार में लगी आग:धुआं निकलता देख कूदा ड्राइवर, गाड़ी जलकर राख; ट्रैफिक बाधित गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बिलासपुर के पास एक चलती मारुति स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से अचानक धुआं निकलता देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और उसने तुरंत कार रोकी और समय रहते बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे की वजह से व्यस्त हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा और वाहनों की कतारें लग गईं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IRCTC ने 1 रुपया कम रिफंड दिया, अब लौटाएगी ₹3100:केरलम कंज्यूमर कोर्ट का आदेश- 9% ब्याज भी देना होगा; 2 साल पुराना मामला
    Next Article
    CBSE 2028 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 5 सब्जेक्ट अनिवार्य:स्किल पेपर से पास होने का मौका; AI मॉड्यूल स्टडी स्कीम में शामिल नहीं होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment