Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सियासी दलों ने बाबा साहब को याद किया:कानपुर में कांग्रेस ने बस्ती में जाकर, सपा ने सेक्टर स्तर और बीजेपी ने कार्यालय व प्रतिमा स्थलों पर मनाई जयंती

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बाबा साहब की जयंती पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर गोष्ठियां, समागम और पुष्पांजलि कार्यक्रम कर बाबा साहब के विचारों को याद किया। कांग्रेस ने किया सर्वधर्म समागम कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में राजापुरवा बस्ती स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर सर्वधर्म सर्वसमाज समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को याद किया। पवन गुप्ता ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। भाजपा ने मुख्यालय में की गोष्ठी किदवई नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और समानता का प्रतीक है। वहीं जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान रघुनंदन सिंह भदोरिया, के.के. सचान, भूपेंद्र त्रिपाठी और जयप्रकाश कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा कार्यालय में मनाई जयंती नवीन मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष फजल महमूद और जिला उपाध्यक्ष मिंटू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को साझा किया। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर स्तर पर भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहरभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए बाबा साहब के विचारों समानता, न्याय और सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्कॉन मंदिर में गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि दी:लखनऊ में भक्तों ने याद किया, प्रसाद भी चखा
    Next Article
    प्रयागराज में निर्माणाधीन छत गिरी, एक मजदूर की मौत:लालगोपालगंज में हादसा, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment