Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बीच सड़क पर दो पक्षों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले, मारपीट का वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में अंटा चौराहा के पास सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। शुरुआती विवाद गाली-गलौज से शुरू हुआ और जल्द ही मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष झगड़ा बंद करने को तैयार नहीं थे। वायरल वीडियो अंटा चौराहा का है, जो तक्षशिला स्कूल जाने वाले मार्ग पर स्थित है। इसी सड़क पर एक शराब का ठेका भी है। यह मार्ग अस्पताल और स्कूल होने के कारण छात्रों और मरीजों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अक्सर विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। शराब के ठेके के पास शाम के समय लोग बैठकर शराब पीते हैं, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट आम बात है। कई बार छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। लोगों ने इस शराब के ठेके को हटाने की मांग भी की है, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रही मारपीट कब हुई और इसमें शामिल लोग कौन हैं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांच महीने से भंग सपा की कार्यकारिणी:बदायूं में सांसद आदित्य यादव बोले- 10 दिन में नई कार्यकारिणी होगी
    Next Article
    नोएडा में महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक:अपलोड की गई आपत्तिजनक तस्तीरें, सोसाइटी की महिला पर आरोप, IT एक्ट के तहत मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment