Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बाइक से गिरते ही युवक पर चढ़ा ट्रक:नानी के घर आ रहा था, 19 फरवरी को हुआ था तिलक

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दो बाइकों की टक्कर के बाद एक युवक पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदोई निवासी 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार शाम जरियनपुर चौराहा के पास हुई। अमन अपनी नानी सरोजनी के घर हरदोई जिले के थाना पाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार से शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के हीरानगर आ रहा था। वह बाइक पर सवार था। जरियनपुर चौराहा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगने से अमन सड़क पर गिर गया। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर अमन के ननिहाल में सूचना दी। परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अमन ने बीए तक पढ़ाई की थी और 19 फरवरी को ही उसका तिलक हुआ था। उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई थी। अमन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमन की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पहुंचीं मथुरा:कहा 6 साल का कार्यक्रम खत्म होने पर भगवान का जताया आभार, संत राजेंद्र दास महाराज से मुलाकात के दौरान की यमुना पर चर्चा
    Next Article
    डॉ. फरीदा इरम बनीं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष:महराजगंज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment