Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में हाईस्कूल में 3 छात्रों ने जिला टॉप किया:छात्रा भूमि सिंह बोलीं- आठ घंटे पढ़ाई करती थीं, IAS बनना चाहती हूं

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम घोषित हो गया है। जिले में तीन छात्रों ने टॉप किया है। इनमें जलालाबाद के सेठ सियाराम इंटर कॉलेज की छात्रा भूमि सिंह, संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के समीर भारद्वाज और जैतीपुर के महेंद्र पाल सिंह इंटर कॉलेज के सत्यदेव शामिल हैं। तीनों ने 94.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। भूमि सिंह जलालाबाद के गुरगवां निवासी तरुण प्रताप सिंह और सिम्मी सिंह की बेटी हैं। उनके पिता किसान हैं। चार भाई-बहनों में भूमि दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के बाद घर आकर वे अलग-अलग समय पर करीब आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। भूमि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि पूरी लगन से पढ़ाई की थी और अच्छे अंकों की उम्मीद थी। परिणाम आने पर 94.33 प्रतिशत अंक देखकर वे बहुत खुश हैं। उनके पिता भी बेटी का रिजल्ट देखकर स्कूल पहुंचे और बधाई दी। स्कूल के शिक्षकों ने भी भूमि को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भूमि सिंह ने बताया कि वे बीटेक करने के बाद आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे एक साथ आठ घंटे नहीं पढ़ती थीं, बल्कि पढ़ाई का समय अलग-अलग तय किया था। उनके पिता ने कहा कि बेटी जितना पढ़ना चाहेगी, वे उसे पढ़ाएंगे। जैतीपुर के बंडिया खुर्द के रहने वाले छात्र सत्यदेव के पिता राजकुमार किसान और मां रिंकी गृहिणी हैं। वे दो भाइयों में सबसे छोटे हैं और उनकी चार बहनें भी हैं। सत्यदेव का लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी:डीएम-एडीसीपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाएं जांचीं
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा: जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश:गर्मी में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, ओआरएस और दवाएं अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment