Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में खेत में मिला युवक का शव:पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, 2 दिन पहले गेहूं बेचने गया था मार्केट

    4 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। पत्नी मिथिलेश कुमारी का कहना है कि दो दिन पहले सत्यपाल गेहूं बेचने गए थे, जहां एक दुकानदार ने उन पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। मृतक की पहचान सत्यपाल (35) के रूप में हुई है। सत्यपाल पुवायां क्षेत्र के विक्रमपुर के निवासी थे और मेहनत-मजदूरी कर अपनी पत्नी मिथिलेश कुमारी, बेटे रितिक (15) और बेटे अभिषेक (12) का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपना खेत देखने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गेहूं बेचने दुकान पर गया था युवक मृतक की पत्नी मिथिलेश कुमारी ने बताया कि दो दिन पहले सत्यपाल गेहूं बेचने एक दुकान पर गए थे। दुकानदार ने गेहूं देखने के बाद उन पर गेहूं चोरी का आरोप लगाया और उनके साथ मारपीट की। सत्यपाल ने घर आकर पत्नी को यह बात बताई थी, जिस पर पत्नी ने उन्हें दोबारा वहां न जाने को कहा था। पत्नी का आरोप है कि दुकानदार ने सत्यपाल को खेतों की ओर दिखने पर भी जान से मारने की धमकी दी थी और मारपीट से उनकी आंख व चेहरे पर चोटें आई थीं। बुधवार सुबह परिजनों ने फिर से तलाश शुरू की, तभी उन्हें सूचना मिली कि सत्यपाल का शव मझगवा गांव के पास कुछ दुकानों के पीछे खेत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान सत्यपाल के कपड़ों से 501 रुपए मिले, जबकि शव के पास शराब का पव्वा और एक पानी की बोतल भी पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी ने कहा कि जिस स्थान पर पति का शव मिला है। कुछ देर पहले उस स्थान पर हम लोग तलाश करके आए थे। वहां कुछ भी नही था लेकिन दोबारा सूचना मिली कि उसी स्थान पर शव पड़ा है। आखिर इतनी देर में शव वहां पर कैसे आ गया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया- युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संडीला विधायक अलका अर्कवंशी को जनता ने नकारा:सपा पहली पसंद, रामनरेश पसंदीदा कैंडिडेट, भाजपा-बसपा के मजबूत उम्मीदवार जानिए
    Next Article
    IPL में मुंबई Vs हैदराबाद:इंडियंस का स्कोर 60/0, हिंगे ने ओपनर्स को आउट करने के दो हाफ चांस गंवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment