Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, बोले- पति परेशान करता था

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान जैतीपुर निवासी 25 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मदनापुर थाना क्षेत्र के बन्नू नगरिया की रहने वाली ज्योति की शादी करीब पांच साल पहले जैतीपुर थाना क्षेत्र के अगरोली निवासी विकास के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ज्योति को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके अनुसार, घरेलू विवाद होते थे और ज्योति के साथ मारपीट भी की जाती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि ज्योति के शरीर पर चोट के निशान थे।गुरुवार शाम को मायके पक्ष को गांव वालों से ज्योति की मौत की सूचना मिली। जब वे ससुराल पहुंचे, तो ज्योति का शव चारपाई पर रखा था। ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि ज्योति ने कमरे के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मायके पक्ष ने इस दावे पर संदेह व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि पंखे में कोई नुकसान नहीं हुआ था, जबकि ज्योति के शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति ज्योति को आए दिन परेशान करता था, उसे मायके नहीं आने देता था और फोन पर बात करने से भी रोकता था। उनका यह भी कहना है कि 'देवर की शादी' के बाद से प्रताड़ना और बढ़ गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक राकेश या कोई और:सपा से पूर्व विधायक अरिमर्दन या मनोज तिवारी? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    लखनऊ में कल्याण मंडपों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू:सामुदायिक केंद्र भी घर बैठे बुक करें, 456 परियोजनाओं का लोकार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment