Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में महिला सड़क पर लेटी, VIDEO:प्लेटफॉर्म पर पन्नी बेचने पर दुकानदार से हुआ था विवाद, मारपीट का आरोप

    5 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला सड़क पर लेट गई। उसने एक दुकानदार और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी शिकायत पर कहीं सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। यह घटना शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की है। खुटार थाना क्षेत्र की रहने वाली अनीता नामक महिला प्लेटफॉर्म पर एक दुकान के पास बैठकर पन्नी बेचकर अपना जीवनयापन करती है। सोमवार शाम जब वह दुकान के सामने पन्नी बेच रही थी, तो दुकानदार ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों में विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि दुकानदार ने उसे कई थप्पड़ मारे। मारपीट के बाद महिला शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंची। उसने आरोप लगाया कि थाने में उसके साथ अभद्रता की गई और एक पुलिसकर्मी ने उसे पीटा। जब उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई, तो वह एसपी और डीएम कार्यालय के पास पहुंची और परेशान होकर सड़क पर लेट गई। करीब आधे घंटे तक महिला सड़क पर लेटी रही, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे सड़क से हटाया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसके परिवार के बारे में जानकारी ली। महिला ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई और जीआरपी थाने में भी अभद्रता हुई, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने उसे जीआरपी थाने जाने की सलाह दी। वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला एक दुकान के आगे पन्नी लगाती थी, जिस पर दुकानदार से उसका विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि महिला शिकायत लेकर थाने आई थी और उसे सीसीटीवी कैमरे की जांच तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। थाना प्रभारी ने थाने में अभद्रता और मारपीट के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने सड़क पर लेटने की घटना की जानकारी होने से भी इनकार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फायरिंग कांड में पांच दिन बाद भी आरोपी फरार:सीसीटीवी में कैद हमलावर, फिर भी गिरफ्तारी नहीं; समझौते का दबाव बना रहे
    Next Article
    कौशांबी में दबंगों ने पूर्व प्रधान को दौड़ाकर पीटा, VIDEO:NH पुल के नीचे लाठी-डंडों से पिटाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment