Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में नहर में डूबे युवक का शव मिला:शाहजहांपुर में झाड़ियों में फंसा था, तीन दोस्तों के साथ नहाने गया था

    7 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में शारदा नहर में डूबे 18 वर्षीय युवक राशिद का शव बरामद कर लिया गया है। निगोही निवासी राशिद शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, जिसके बाद वह गहरे पानी में डूब गया था। उसका शव सोमवार दोपहर नहर किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। जानकारी के अनुसार, निगोही थाना क्षेत्र के अब्दुल कलाम नगर निवासी राशिद शनिवार दोपहर पुवायां थाना क्षेत्र की शारदा नहर में अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने गया था। चारों दोस्त पानी में उतरे, लेकिन राशिद गहरे पानी में चला गया, जबकि उसके दोस्त किसी तरह बाहर आ गए। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना के बाद से ही गोताखोरों की मदद से राशिद की तलाश जारी थी। नहर का पानी भी रोक दिया गया था। रविवार को लखनऊ से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने रविवार से ही नहर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। सोमवार दोपहर जिस स्थान पर राशिद डूबा था, उससे कुछ दूरी पर उसका शव नहर किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:कूलर बंद, पेयजल ठप और स्टाफ की कमी पर जताई नाराजगी
    Next Article
    कन्नौज में गायों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन:केंद्रीय कानून और गौ पालन मंत्रालय बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment