Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप पर मारपीट, VIDEO:मजाक को लेकर बुलेट सवारों ने कर्मचारियों से की हाथापाई

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गुरुवार को एक पेट्रोल पंप पर बुलेट सवार दो युवकों और पंप कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। यह विवाद मजाक से शुरू हुआ और गाली-गलौज में बदल गया। पंप कर्मचारियों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना सदर बाजार थाना के ठीक सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर दोपहर में हुई। बुलेट सवार दो युवक पंप के पास रुके। पहले उनके और कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर मजाक हुआ, जो जल्द ही विवाद में बदल गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पहले हाथापाई हुई। इसके बाद बुलेट सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दोबारा पेट्रोल पंप पर आकर मारपीट करने लगे। उन्होंने हेलमेट से भी हमला करने का प्रयास किया। अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। इसी दौरान पंप मालिक भी मौके पर पहुंच गए। मारपीट के बाद भी युवक गाली-गलौज करते रहे और धमकी देते हुए अपनी बुलेट पर बैठकर चले गए। पीड़ित कर्मचारियों ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक मारपीट की कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ा
    Next Article
    सहारनपुर में ईद-जुमा अलविदा से पहले पुलिस का कड़ा निरीक्षण:SSP समेत अधिकारियों ने ईदगाह का जायजा लिया, सुरक्षा रहेंगे कड़े इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment