Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाए संबंध:इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर किया ब्लैकमेल, 5 लोगों के खिलाफ FIR

    4 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक जीएनएम छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पीड़िता की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम किया और पैसे की मांग करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी होने के कारण सुजान नाम का युवक उसके संपर्क में आया और घर आना-जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। शादी की बात पर बदला रवैया पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक उससे पैसों की मांग करने लगा और इंकार करने पर इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो पोस्ट कर दी। युवक ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह लगातार फोटो सोशल मीडिया पर डालता रहेगा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। 5 आरोपियों पर केस दर्ज पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे मामले में आरोपी के भाई समेत कुल पांच लोग उसका साथ दे रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लूट के आरोपी के पैर में लगी गोली:फर्रुखाबाद पुलिस ने 12 घंटे में पकड़े आरोपी, स्कूटी सवार दो युवकों ने की थी लूट
    Next Article
    कन्नौज में पेट्रोल-डीजल की अफवाहें, लोग कर रहे भंडारण:एक पम्प पर नहीं मिल रहा तेल, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- जिले में पर्याप्त स्टॉक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment