Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर:दो वीडियोग्राफर दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल, काम खत्म कर लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो दोस्तों विश्वदीप (22) और विकास (20) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका तीसरा दोस्त कौशल (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों शादी में वीडियोग्राफी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। यह घटना थाना कांट क्षेत्र के रसूलपुर के पास हुई। यहां हाईवे निर्माण कार्य के कारण रूट डायवर्जन किया गया था। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को सामने से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विश्वदीप और विकास को मृत घोषित कर दिया। कौशल का इलाज अस्पताल में जारी है। मृतक विश्वदीप, विकास और घायल कौशल नारायणपुर पट्टी करमू गांव के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि विश्वदीप की शादी 18 नवंबर को हुई थी और पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी कीर्ति घर आई थीं। विश्वदीप, विकास और कौशल तीनों शादियों में वीडियोग्राफी का काम करते थे। उनके घर गांव में एक-दूसरे के आसपास हैं। वे करीब चार दिन पहले शहर में काम के लिए गए थे। सोमवार को विकास कुछ देर के लिए घर आया था, लेकिन विश्वदीप नहीं लौटे थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तीनों काम खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मृतक विश्वदीप के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके बेटे की शादी हाल ही में हुई थी। परिवार में विश्वदीप की बहन आकांक्षा और मां संगीता भी हैं। वहीं, घायल कौशल के पिता दयाराम ने बताया कि कौशल ने आईटीआई कर रखी है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उनकी मां का नाम वीरवती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में महिला की एक्सीडेंट में मौत:सब्जी खरीदने जाते समय चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर
    Next Article
    मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को 68% जनता ने नकारा:फिर भी BJP कैंडिडेट में पसंदीदा उम्मीदवार, सपा के चंद्रशेखर पहली पसंद, बसपा कैंडिडेट को जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment