Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवती ने गर्रा नदी में लगाई छलांग:कपड़े धो रहे लोगों ने बचाया, पुलिस को दी सूचना

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवती ने गर्रा नदी में पुल से छलांग लगा दी। सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना के बाद नदी किनारे कपड़े धो रहे लोगों ने उसे डूबने से बचाया और पुलिस को सूचना दी। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना शनिवार सुबह की है जब सड़क पर सन्नाटा था। करीब 22 वर्षीय युवती ने पुल से नदी में छलांग लगाई। बताया जा रहा है कि उसके कान में हेडफोन लगा था और वह किसी से बात कर रही थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह परिवार से बात कर रही थी या किसी अन्य व्यक्ति से। पानी में गिरने की आवाज सुनकर आसपास कपड़े धो रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। भीड़ इकट्ठा हो गई और तैराकी जानने वाले लोगों ने नदी में उतरकर युवती को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल कॉलेज भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। पुलिस की पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसे नहीं पता कि वह वहां कैसे आ गई। पुलिस के अनुसार, उसके कान में हेडफोन लगा था। पुलिस ने युवती की पहचान कर उसके परिवार को सूचित किया। युवती का भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन उसने घटना के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और युवती को अपने साथ घर ले गया। युवती सदर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में प्रदर्शन के 9वें दिन पहुंचे अफसर:मेरठ में थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच नोकझोंक, आवास विकास मुर्दाबाद के नारे लगे
    Next Article
    बाल विवाह रोकने को कंट्रोल रूम नंबर जारी:कानपुर देहात में अक्षय तृतीया से पहले प्रशासन सतर्क, 2 साल जेल और 1 लाख जुर्माने का प्रावधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment