Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप:पुलिस जांच में पुराना विवाद सामने आया, एसएचओ बोले-दुष्कर्म के आरोप गलत पाए गए

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप पुलिस जांच में झूठे पाए गए हैं। जांच में सामने आया कि यह मामला एक पुराने विवाद से जुड़ा था, जिसके बाद पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत वापस ले ली। यह घटना निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 अप्रैल की रात की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उस रात उनके बेटे की शादी थी और परिवार के लोग शादी में गए हुए थे। रात करीब 8:30 बजे आंधी और बारिश के कारण घर के बाहर बंधे जानवर भीग रहे थे। मां के अनुसार, उनकी बेटी जानवरों को अंदर लेने के लिए घर के बाहर गई थी। तभी गांव का एक युवक आया और उसने बेटी को पीछे से पकड़कर शौचालय के अंदर खींच लिया। आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकली और घर आकर पूरी घटना की जानकारी दी। आंधी और बारिश के कारण पीड़िता की मां तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराने नहीं जा सकीं। तीन मई को उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। निगोही थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप संबंधी एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। पुलिस की गहन जांच में दुष्कर्म के आरोप गलत पाए गए। यह भी सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई पुराना विवाद चल रहा था। इसके बाद पीड़िता की ओर से लिखित रूप में आरोप वापस ले लिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में BJP की जीत के लिए काशी में पूजा:बंगाली समाज की महिलाओं ने गंगा की उतारी आरती, बोलीं- इस बार परिवर्तन विकास का होगा
    Next Article
    औरैया में खेतों में लगी आग, सैकड़ों बीघा भूसा खाक:राजस्व निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment