Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर विकास भवन की दूसरी मंजिल में आग लगी:मनरेगा कार्यालय की खिड़की से निकलीं लपटें, दमकल टीम ने पाया काबू

    16 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के विकास भवन में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर स्थित मनरेगा कार्यालय में लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दोपहर करीब दो बजे विकास भवन की खिड़कियों से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों और भवन में मौजूद कर्मचारियों को आग लगने की जानकारी हुई। अन्य कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी तुरंत बाहर की ओर भागे। दमकल विभाग के साथ-साथ सदर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने पुलिस टीम भेजने की पुष्टि की। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अपराजिता सिंह ने बताया कि विकास भवन के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी और आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में दो लाख लोगों को मिलेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट:15-15 मिनट पर मिलेंगी बस, जेवर एयरपोर्ट, ग्रेनो वेस्ट तक जाएंगी, 9 और 12 मीटर की होगी बस
    Next Article
    कार से 5.5 लाख रुपए से भरा बैग चोरी:एटा में टायर बदलते वक्त चोरों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment