Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीदों की स्मृति में लालगंज में निकला भव्य मार्च:राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया, नगरवासियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए

    10 hours ago

    1

    0

    लालगंज में शनिवार को पुलवामा के अमर शहीदों की स्मृति में एक मार्च का आयोजन किया गया। अझारा स्थित पं. नागेश दत्त पब्लिक स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इसमें भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखा गया। यह मार्च दोपहर 12 बजे लालगंज तहसील परिसर से शुरू होकर संगम चौराहा तक पहुंचा। लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगे झंडे और राष्ट्रभक्ति संदेशों वाली तख्तियां थीं। मार्च के दौरान "वंदे मातरम्", "भारत माता की जय" और "अमर शहीद अमर रहें" जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मार्ग में खड़े नगरवासियों ने विद्यार्थियों के अनुशासन और उत्साह की सराहना की। पहले देखें, 2 तस्वीरें… विद्यालय की प्रबंधक सुनीता मिश्रा और प्रकाशचन्द्र मिश्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें मार्च के लिए रवाना किया। संस्थापक सेवानिवृत्त आईएएस रमेशचन्द्र मिश्र, एचआर हेड गौरव मिश्र, शैक्षणिक नियंत्रक रीमा मिश्रा और सीमा मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व है। प्रधानाचार्य एस.एन. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए सर्वोच्च आदर्श है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा। यह आयोजन शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति जागृत करने का एक प्रेरक प्रयास साबित हुआ। इस अवसर पर शिक्षक हिमांशु शुक्ल, अनीता द्विवेदी, मीनू तिवारी, श्यामशंकर मिश्र, प्रदीप शुक्ल, शरद मिश्र, राजीवरत्न त्रिपाठी, सुधांशु मिश्र, अमित तिवारी, वैभव तिवारी, रवीन्द्र शुक्ल, मनोज शुक्ल, विवेक पाण्डेय, श्रुति शुक्ला, शिवानी द्विवेदी, प्रतिज्ञा श्रीवास्तव, विनीता मिश्र, सरिता तिवारी,अनिल द्विवेदी सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन सीरप मामला: 25 हजार का इनामी अरेस्ट:74 मेडिकल स्टोर में कर रहा था सप्लाई, नशे के लिए 45 की बोतल 160 में बेचता था
    Next Article
    पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से मांगी 10 करोड़ फिरौती:गैंगस्टर ने थ्रेट कॉल किया, कहा- पैसे नहीं दिए, तो मार देंगे; मोहाली में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment