Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shahbaz Sharif tweet: पहली लाइन मिटाना भूल गए शहबाज शरीफ... पाकिस्तानी पत्रकार ने खोल दी पोल

    2 weeks ago

    1

    0

    Shahbaz Sharif tweet: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हालिया ट्वीट को लेकर अब अंदरूनी विवाद बढ़ गया है. पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार इमरान रियाज खान ने इस पोस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि यह पोस्ट असल में अमेरिका की ओर से तैयार कर भेजा गया था. इमरान रियाज के मुताबिक, यह पोस्ट रात करीब 1:00 बजे शहबाज शरीफ के अकाउंट से प्रकाशित हुई. पोस्ट का टाइटल था 'ड्राफ्ट एक्स पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मैसेज.' लेकिन उन्होंने पहली लाइन डिलीट करना भूल गए, जिससे पूरा मामला सामने आ गया. इसके बाद शहबाज शरीफ लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार भी हुए. इमरान रियाज ने कहा कि पाकिस्तान में अगर कोई सरकारी संदेश लिखा जाता है, तो उसे सिर्फ प्रधानमंत्री ही देख सकते हैं. लेकिन इस संदेश की भाषा और शैली ऐसी है कि यह अमेरिकन टोन लग रही है, जैसे डोनाल्ड ट्रंप या अमेरिका के किसी अधिकारी ने लिखा हो. उन्होंने आगे कहा कि संदेश पहले पाकिस्तान की मिलिट्री एस्टैब्लिशमेंट के पास गया, और शहबाज शरीफ ने खुशी में इसे सीधे ट्वीट कर दिया. पोस्ट की पहली लाइन मिटाने का ध्यान न रखना उनके उत्साह का नतीजा था. इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान में यह बहस छेड़ दी है कि क्या प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट में अब अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप का प्रभाव दिखने लगा है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहबाज-मुनीर को दो नोबेल...पाकिस्तानी भी गजब हैं, ट्रंप की गुलामी का भी मांग रहे इनाम
    Next Article
    ईरान से किसी तरह सीजफायर कराओ, अमेरिका ने पाकिस्तान को जबरन घसीटा, ट्रंप को था इस बात का डर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment