Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी:बोला- माफिया अतीक अहमद जैसा हाल करेंगे, ऑडियो में 33 बार गालियां दीं

    3 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी में उन्हें माफिया अतीक अहमद की तरह जान से मारने की चेतावनी दी गई है। शंकराचार्य देशभर में “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में 3 मई से यूपी की हर विधानसभा में उनकी “गविष्ठी यात्रा” होनी है। इसमें वह गोरक्षा और गोधाम बनाने को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। ऑडियो मैसेज से दी धमकी ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर पहले आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे गए। नंबर ब्लॉक करने के बाद वॉइस मेल के जरिए धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे गए। इन संदेशों में शंकराचार्य को अपशब्द कहते हुए उनकी हत्या करने की धमकी दी गई। कहा गया कि उनकी यात्रा के दौरान ही उन्हें निशाना बनाया जाएगा। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां शंकराचार्य को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि गोरक्षा अभियान के कारण कुछ लोग नाराज हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। शंकराचार्य की “गविष्ठी यात्रा” को देखते हुए यह मामला और गंभीर हो गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शंकराचार्य के वकील को भी मिल चुकी है धमकी शंकराचार्य के वकील और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को भी एक महीने पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी उनके मोबाइल पर भेजे गए SMS से दी गई थी। इसमें वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'इजरायल ने अब हमला किया तो बदला अमेरिका से लेंगे', सीजफायर ब्रेक पर ईरान की दो टूक
    Next Article
    'विधायक की जगह बेटा आया, मेरी कुर्सी पर बैठ गया':डॉक्टरों को फटकार लगाई, रामपुर के CHC अधीक्षक की सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment