Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- धर्मानुकूल जीवन से ही कल्याण:सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बस्ती में धर्म का महत्व समझाया

    4 hours ago

    1

    0

    बस्ती के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से 'सनातन धर्म संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ज्योतिष्मठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उपस्थित लोगों को धर्म का महत्व समझाया और जीवन को धर्मनुकूल बनाने का संदेश दिया। शंकराचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म के बिना किसी भी स्तर पर कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र तीनों का उत्थान तभी संभव है, जब जीवन में धर्म का समावेश हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मनुष्य को ऊंचा उठना है तो उसे अपने जीवन में धर्म को अपनाना ही होगा, क्योंकि धर्मविहीन जीवन कभी उन्नति नहीं कर सकता। धर्म की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि धर्म वह है, जिससे मनुष्य ऊंचा उठता है, जबकि अधर्म वह है, जो पतन का कारण बनता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धर्म को जीवन से अलग नहीं किया जा सकता, क्योंकि यही मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। राष्ट्र धर्म पर उठे एक सवाल का जवाब देते हुए शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र केवल भौगोलिक सीमा नहीं है। उन्होंने इसे हमारी जीवन पद्धति और संस्कृति बताया। उनके अनुसार, जहां तक हमारी संस्कृति का विस्तार है, वहीं तक राष्ट्र की परिधि है। शंकराचार्य ने कहा, 'राष्ट्र हम हैं, राष्ट्र आप हैं।' इसलिए, हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र धर्म का पालन करे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री का नाम परिवर्तित कर 'धर्मा अलंकार अग्निहोत्री' रखा गया। साथ ही, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा को 'धर्मभूषण' की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुशल तिवारी, कप्तानगंज से सपा विधायक कविंद्र उर्फ अतुल चौधरी, प्रशांत पांडेय, भृगुनंदन त्रिपाठी पंकज, संत प्रकाश और लल्लू पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में 'विश्व शांति संवाद' का समापन:26 देशों के 180 छात्र प्रतिनिधि हुए शामिल, ढोल नगाड़ों पर थिरके विदेशी छात्र
    Next Article
    दिल्ली के रामलीला मैदान में शिक्षकों की महारैली:TET अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को प्रदर्शन, श्रावस्ती के शिक्षकों ने बनाई रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment