Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, हरदोई में सम्मान समारोह:मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, जनप्रतिनिधियों ने बांटे चेक

    13 hours ago

    2

    0

    हरदोई में प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। इस अवसर पर हरदोई के रसखान प्रेक्षागृह में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर स्थित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर और जिलाधिकारी अनुनय झा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरालीखेड़ा के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि की बधाई दी। डॉ. सिंह ने ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की। सजीव प्रसारण के बाद, चयनित शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने 'स्कूल चलो अभियान' की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। मुख्य अतिथि प्रेमावती और विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्र और श्वेता सिंह ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विकास खंडों के शिक्षक, शिक्षामित्र और शिक्षा विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी ने अंबरीश श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि:गोरखपुर में परिजनों से मिले, सांसद रवि किशन भी रहे मौजूद
    Next Article
    आयुक्त ने विकास कार्यों, स्वच्छता की गहन समीक्षा की:अधिकारियों को समयबद्धता से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment