Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामंत्री की सीट पर सबसे ज्यादा 99 हजार नाम हटे:संभल में कुल 3 लाख18 हजार वोट कटे, अब 13 लाख 43 हजार मतदाता बचे

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिला कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले में कुल 3,18,701 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 13,43,051 हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 99,093 वोट काटे गए हैं। इसके अतिरिक्त, गुन्नौर विधानसभा में 95,311, संभल विधानसभा में 73,926 और असमोली विधानसभा में 50,371 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यह अंतिम प्रकाशन 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) कार्यक्रम के तहत 10 अप्रैल 2026 को किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने इसकी अध्यक्षता की। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) की निःशुल्क हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी प्रदान की गई। जनपद में वर्ष 2025 में कुल जनसंख्या 27,42,024 थी। एसआईआर से पहले 27 अक्टूबर 2025 को 15,70,306 मतदाता थे, जबकि ईपी रेशियो 57.27 और जेंडर रेशियो 870.34 था। 06 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट रोल के समय कुल मतदाता 12,51,705 थे। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन (10 अप्रैल 2026) के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 13,43,051 हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट रोल के समय ईपी रेशियो 45.65 था, जो अंतिम प्रकाशन के समय 3.33 की वृद्धि के साथ 48.98 हो गया है। इसी तरह, ड्राफ्ट रोल के समय जेंडर रेशियो 806 था, जो अंतिम प्रकाशन के समय 14 की वृद्धि के साथ 820 हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम प्रकाशन के बाद भी सतत पुनरीक्षण जारी रहेगा और ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरे जा सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, एडीएम प्रदीप वर्मा, डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र, गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार, चंदौसी एसडीएम आशुतोष तिवारी और संभल एसडीएम निधि पटेल सहित कई अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आपको बता दें कि यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी की चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में अंतिम प्रकाशन में 3,00,238 मतदाता है और इससे पहले 3,99,331 थे, कुल 99,093 वोट कटे हैं। सात बार के सपा विधायक एवं यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद की संभल विधानसभा क्षेत्र में अंतिम प्रकाशन के बाद 2,98,412 मतदाता है और इससे पहले 3,72,338 मतदाता थे, कुल 73,926 वोट कटे है। तीन बार की सपा विधायक पिंकी यादव की असमोली विधानसभा क्षेत्र में अंतिम प्रकाशन के बाद 3,28,993 मतदाता है और इससे पहले 3,79,364 थे, कुल 50,371 वोट कटे हैं। दो बार के सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव की गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में अंतिम प्रकाशन के बाद 3,24,062 मतदाता है और इससे पहले 4,19,373 मतदाता थे, कुल 95,311 वोट कटे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक संघ की बैठक में विधानपरिषद चुनाव पर मंथन:बैठक के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक से भी मिला प्रतिनिधि मंडल
    Next Article
    IPL में RR Vs RCB:बारिश की वजह से टॉस में देरी; इस सीजन में दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment