Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शकुंतला विश्वविद्यालय के 50 स्टूडेंट्स का कैंपस प्लेसमेंट:मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को 8.50 लाख का पैकेज, TCS में भी मिली जॉब

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव में 50 से अधिक स्टूडेंट्स को विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो.यशवंत वीरोदय ने बताया कि ड्राइव में एमबीए के पांच छात्रों का चयन टेस्ट ऑफ मोम बिहार में 8.50 रुपए प्रतिवर्ष वेतन पर मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर हुआ। चयनित छात्रों में आकांक्षा दीक्षित, अभिजीत कुमार, चंचल, प्रियंशु दोसर और राहुल यादव शामिल हैं। प्लेसमेंट डायरेक्टर बिराग दीक्षित ने बताया कि बीटेक छात्रों का चयन केयाश वेंचर्स प्रा, लि. के क्लाइंट एनटीएफ इंडिया प्रा. लि. में ट्रेनी पर हर्षित पाठक, उत्कर्ष लोधी, अभय स्वरूप तिवारी, अंकुश मिश्रा, कार्तिक प्रजापति, वैभव शुक्ला, शशांक सिंह, हिमांशु शर्मा, प्रशांत, अनुज यादव, अनुभव चौधरी, अखिल वर्मा, अमन सिंह, ऋषि सिंह और पोषण उपाध्याय चयनित हुए। TCS में इनका हुआ प्लेसमेंट इसके अलावा याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र ने बीटेक के 21 छात्रों का चयन ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद पर किया। एमसीए अंतिम वर्ष के छात्र अमृत जायसवाल का चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड मुंबई में ग्रेजुएट ट्रेनी पद पर व एमएससी के छात्र आशुतोष शर्मा को सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ में माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद पर चयनित हुए हैं। बीटेक (सिविल) के छात्र जैद खान का चयन गौर्स ग्रुप गाजियाबाद में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद के लिए, डी-फार्मा के छात्र जय शंकर कुमार (ओएच) को साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव पद पर चयनित किया गया है। स्टूडेंट्स को मिल रहे बेहतरीन अवसर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताया। उन्होंने कहा कि यह चयन हमारे छात्रों की मेहनत, संकाय के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या होता है प्रिविलेज मोशन? पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश कैसे सीमा लांघ गया
    Next Article
    'वैभव सूर्यवंशी सबका बाप, धुआं-धुआं कर देगा':फैंस बोले- यूपी-बिहारी भाई, नेपाल से लखनऊ को सपोर्ट करने पहुंची लड़कियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment