Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिखर धवन ने गुरुग्राम में रजिस्टर्ड कराई मैरिज:विदेशी मूल की पत्नी सोफी संग डॉक्यूमेंट साइन किए; 2 महीने पहले की थी शादी

    4 hours ago

    2

    0

    पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन ने बुधवार को गुरुग्राम पहुंचकर अपनी मैरिज रजिस्टर्ड करा ली। पत्नी सोफी साइन के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचकर शिखर ने मैरिज डॉक्यूमेंट साइन किए। इस दौरान शिखर के कुछ नजदीकी लोग भी मौजूद रहे। रजिस्ट्रार ऑफिस में शिखर डार्क ब्लू टीशर्ट और सोफी लाइट स्काई ब्लू कलर का टॉप पहने नजर आईं। पत्नी के डॉक्यूमेंट साइन करने के दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा- पंडित का फोटो आ रहा है, या नहीं। इस पर वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसते दिखाई दिए। बता दें कि शिखर ने 12 जनवरी को अपनी आयरिश मूल की गर्लफ्रेंड सोफी के साथ सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी को दिल्ली NCR में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। युजवेंद्र चहल ने इसकी एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे 'मौजां ही मौजां' सॉन्ग पर डांस करते दिखे थे। गुपचुप तरीके से पहुंचे मैरिज कोर्ट शिखर धवन और उनकी वाइफ गुपचुप तरीके से गुरुग्राम के विकास सदन पहुंचे। यहां मैरिज क्लर्क के सामने उन्होंने डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए। सनग्लासेज में शिखर हमेशा की तरह कूल नजर आए। ऑफिस पहुंचकर औपचारिकता पूरा करने के बाद शिखर ने वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ बातचीत भी की। धवन ने 69 करोड़ में खरीदा था अपार्टमेंट शिखर धवन ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड (सेक्टर-54) पर DLF के अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट 'द डाहलियास' में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। उन्होंने यह प्रॉपर्टी फरवरी 2025 में लगभग ₹69 करोड़ में खरीदी थी। इसमें करीब 4 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट 6,040 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें 5 कार पार्किंग और निजी एलिवेटर की सुविधा है। जनवरी में की थी सगाई धवन ने इसी साल 12 जनवरी को सोफी के साथ सगाई की थी। इसके बाद शिखर ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- मुस्कान से लेकर सपनों तक, सब कुछ सांझा करते हुए। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं। सोफी इससे पहले शिखर के पंजाब किंग्स के लिए खेलने के दौरान भी टीम को सपोर्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद 21 फरवरी को दोनों ने शादी कर ली थी। युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी कुछ फोटोज भी शेयर की थी, जिसमें चहल डांस करते नजर आए थे। 2 पॉइंट में पढ़िए, कौन हैं सोफी… जॉब के दौरान शिखर से मिलीं: सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब वह धवन से मिली थी तब UAE में जॉब करती थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) के पद पर कार्यरत रही हैं। मैनेजमेंट की पढ़ाई की: सोफी ने आयरलैंड के लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। शुरुआती शिक्षा उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से पूरी की। सोफी, धवन के इंस्टाग्राम पर आने वाले कई मजेदार वीडियो में भी नजर आती रहती हैं। 2011 में हुई पहली शादी धवन और उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी का अक्टूबर 2023 में आधिकारिक तौर पर तलाक हुआ था। दोनों की शादी 2011 में हुई थी और यह रिश्ता करीब 11 साल चला। आयशा की पहले की शादी से दो बेटियां हैं। धवन के साथ उन्होंने बेटे जोरावर को जन्म दिया। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की: युजवेंद्र चहल ने बारात में डांस किया; क्रिकेटर ने 2023 में पहली पत्नी से तलाक लिया था पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे मौजा ही मौजा गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। चहल ने कुछ फोटो भी पोस्ट किए। इनमें धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन स्टेज पर हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL-पंजाब के खिलाफ हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा:अभिषेक के बाद हेड आउट, अबतक सनराइजर्स के तीन कैच ड्रॉप हुए; स्कोर 100 पार
    Next Article
    एकता कपूर ने बॉलीवुड सुपरस्टार को बताया अपना गुरु, पिता जितेन्द्र की तारीफ में पढ़े कसीदे, खास पोस्ट किया शेयर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment