Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शालीमार पैराडाइज चोरी की जांच एसटीएफ को सौंपी:बाराबंकी में 10 करोड़ के आभूषण गायब, पांच पुराने नौकर रडार पर

    2 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के शालीमार पैराडाइज में ठेकेदार अजय सिंह बघेल के विला से करीब 10 करोड़ रुपये की चोरी के मामले की जांच अब एसटीएफ को सौंप दी गई है। इस हाई-प्रोफाइल वारदात के मद्देनजर एसटीएफ ने तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जांच तेज कर दी है। गोरखपुर निवासी अजय सिंह बघेल 19 अप्रैल को अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। 30 अप्रैल को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी। अलमारी से हीरे, सोने-चांदी और पन्ने के आभूषणों के साथ एक लाइसेंसी असलहा भी गायब था। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच से पता चला है कि चोरों ने 27 अप्रैल को सीसीटीवी सिस्टम को निष्क्रिय कर इस वारदात को अंजाम दिया। घर की दो चाबियों में से एक बघेल ने छिपाकर रखी थी, जबकि दूसरी पड़ोसी के पास थी, जिसका उपयोग ड्राइवर और मेड के प्रवेश के लिए होता था। यह पहलू अब जांच का मुख्य केंद्र बन गया है। पुलिस ने सोसाइटी के मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड खंगाला है। इसके अतिरिक्त, आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा चुकी है। शुरुआती जांच में पांच पुराने नौकरों को संदेह के दायरे में रखा गया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, अब तक 6-7 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एसटीएफ के जांच में शामिल होने के बाद इस मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    37 हजार श्रमिकों को जारी हुए राशन कार्ड:अब जौनपुर जिले की 2081 दुकानों से ले सकेंगे खाद्यान्न
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में करोड़ों का पंचायत घोटाला ‘दबाने’ के आरोप:5 दिन बाद भी जांच टीम गठित नहीं, बिना टेंडर फर्जी बिलों से लूट की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment