Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली बिजली घर पर उपभोक्ताओं का हंगामा:बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिटी बिजली घर पर देर शाम बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद उनके घरों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने 3500, 4000 और 5700 रुपये सहित विभिन्न राशियों के बिलों का भुगतान किया था। इसके बावजूद उनके घरों में बिजली नहीं आई, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बिजली घर पहुंचकर विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। एक उपभोक्ता शुभम ने जानकारी दी कि उन्होंने अपना बिजली बिल जमा कर दिया था, लेकिन उनके घर की बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हुई है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उन्हें सर्वर डाउन होने की जानकारी दी गई और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन मिला। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार बिजली घर के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने विभागीय लापरवाही को आम जनता की परेशानी का मुख्य कारण बताया। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सिटी एसडीओ ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वर अपडेट न होने की वजह से उपभोक्ताओं को यह परेशानी हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 170, गेहूं की फसल गिरी:न्यूनतम 16 डिग्री, दिन में बादल छाएंगे; किसान बोले- ढाई कुंतल की जगह एक कुंतल गेहूं निकलेगा
    Next Article
    चंदौली में अधिवक्ता पर हमला, जान से मारने की धमकी:मुकदमे की पैरवी छोड़ने को लेकर मारपीट, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment