Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में युवक को गोली मारी:मेला देखने गया था, इलाज के दौरान हुई मौत

    3 hours ago

    1

    0

    शामली में नवरात्र मेले के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय और फिर मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव गोहरपुर की है। यहां नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मेले का आयोजन किया गया था। पास के गांव तलवा माजरा निवासी 22 वर्षीय अभी पुत्र सुनील अपने साथियों के साथ मेला देखने आया था। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान कुछ युवकों से अभी का किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और आरोपियों ने अभी के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही जमीन पर गिरा गोली लगने के बाद अभी मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद मेले में भगदड़ जैसे हालात बन गए और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को उसके परिचितों ने तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुकानदारों ने समेटा सामान मेले में खुलेआम हुई फायरिंग के बाद ग्रामीणों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। कई दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया और मेला छोड़कर चले गए। गांव में हुई इस वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पिछले कई वर्षों से मेला लगता आ रहा है और आसपास के कई इलाकों से लोग इसमें शामिल होने आते हैं। इसके बावजूद मेले में कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मौके पर पुलिस मौजूद होती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें गांव में मेले के आयोजन की पूर्व सूचना नहीं थी। दो बहनों का अकेला भाई था अभी मृतक अभी अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। उसने पिछले साल ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। परिजन के मुताबिक, वह अपने चाचा के बेटे और एक अन्य युवक के साथ मेला देखने गया था, तभी उस पर हमला कर दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। SP बोले- तीन आरोपी बाइक से आए थे एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव गोहरपुर में एक युवक को गोली मारने की घटना हुई है। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीन आरोपी बाइक पर सवार होकर आने की बात सामने आई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोतीझील में उतराता मिला भाजपा नेता के भांजे का शव:मॉर्निंग वॉकर्स ने स्वरूप नगर पुलिस को दी जानकारी, एक दिन से लापता था
    Next Article
    परिवहन विभाग के कैंप में ₹3.14 लाख बकाया कर जमा:16 वाहनों से वसूली, मौके पर समस्याओं का समाधान भी हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment