Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पीने से मना करने पर की हत्या:अंबेडकरनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, चाचा के अपमान करने से नाराज था

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर पुलिस ने जैतपुर थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने संतोष तिवारी के भतीजे मोनू उर्फ इंद्रमणि तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने चाचा की हत्या शराब पीने की लत के लिए डांटने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के कारण की। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को पीआरबी को ग्राम आशापार में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला होने की सूचना मिली थी। घायल को तत्काल सीएचसी जलालपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोष तिवारी के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी कमला देवी की तहरीर पर जैतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ इंद्रमणि तिवारी को आशापार ट्रांसफार्मर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोनू ने बताया कि उसके चाचा संतोष तिवारी उसे शराब पीने की लत के कारण लगातार रोकते-टोकते थे। वे उसे लोगों के सामने डांट-फटकार कर अपमानित भी करते थे। मोनू का यह भी कहना था कि चाचा द्वारा उसके बारे में नकारात्मक बातें बताए जाने के कारण उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से आक्रोशित था। चाचा द्वारा बार-बार डांटे जाने और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने से आक्रोशित मोनू ने 25 अप्रैल की शाम को उनकी हत्या करने का निश्चय किया। उसने पहले से एक कुल्हाड़ी का इंतजाम कर लिया था। रात में जब उसके चाचा बारात से लौटकर गौशाला के पास सो रहे थे, तब मोनू ने मच्छरदानी हटाकर कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के दौरान बगल में सो रही चाची के जागने पर अभियुक्त वहां से भाग निकला। उसने कुल्हाड़ी का बेत रास्ते में पुलिया के नीचे फेंक दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर महंगे होते ही 40₹kg महंगी हुई मिठाइयां:आगरा में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक बढ़ गया सबका रेट, व्यापारी बोले- हमारी मजबूरी
    Next Article
    सोनभद्र डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण:गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर, आधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment