Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी को जनता ने नकारा:भाजपा में प्रवीण भार्गव, सपा के रामसरन भार्गव पहली पसंद, बसपा में ये मजबूत कैंडिडेट

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी की श्रीनगर विधानसभा सीट पर हुए एक हालिया सर्वेक्षण में मौजूदा विधायक मंजू त्यागी को जनता ने नकार दिया है। सर्वे के अनुसार, केवल 5 प्रतिशत लोगों ने उन्हें दोबारा विधायक बनाने का समर्थन किया, जबकि 87 प्रतिशत ने इसका विरोध किया। सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में एक नए चेहरे की मांग बढ़ गई है। प्रवीण भार्गव को भाजपा उम्मीदवार के रूप में सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, जिनके पक्ष में 86 प्रतिशत लोगों ने राय दी। मौजूदा विधायक मंजू त्यागी को पार्टी प्रत्याशी के रूप में 6 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं, शशिबाला भारती को भी 6 प्रतिशत लोग उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहते हैं, जबकि बीना राज को दो प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। पार्टी की बात करें तो 81 प्रतिशत जनता ने भाजपा को पसंद किया है। समाजवादी पार्टी को 17 प्रतिशत और बहुजन समाज पार्टी को 2 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में रामसरन भार्गव पहली पसंद बनकर उभरे हैं, जिन्हें 52 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया है। आरपी चौधरी को 29 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। बहुजन समाज पार्टी से माया प्रसाद को 42 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि चंद्रिका प्रसाद को 37 प्रतिशत लोग प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में गैस पाइपलाइन लीकेज से आग:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, आईजीएल टीम ने लीकेज ठीक की
    Next Article
    खलीलाबाद सीट पर सपा बनी पहली पसंद:SP से मो. अहमद, बसपा से भगवान दास पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment