Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शॉर्ट-सर्किट से परचून दुकान-गोदाम में आग, VIDEO:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल टीम ने कई घंटों बाद पाया काबू

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक परचून की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना रोड स्थित सरकारी अस्पताल के समीप चन्दकी ढिकाना वालों की दुकान और गोदाम में हुई। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का परचून का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बागपत सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में तीन तस्कर गिरफ्तार:गांजा सप्लाई करने जा रहे थे, पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा
    Next Article
    दुर्गा शक्ति नागपाल गोंडा देवीपाटन मंडल की नई कमिश्नर:शशिभूषण लाल सुशील का तबादला, 22 महीने 20 दिन का कार्यकाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment