Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 1 की मौत:21 लोग घायल, 2 हालत गंभीर; कुशीनगर में ट्राली का हुक टूटने से हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में चैत्र रामनवमी नहान मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। एक महिला की मौत हो गई। 20 लोग घायल है। जिसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रॉली में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। जो महाराजगंज जिले के माहनखोर उर्फ बड़हरा, थाना घुघली से नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर चैत्र रामनवमी के नहान मेले में शामिल होने जा रहे थे। हादसा सिसवा गोपाल रेगुलेटर के पास हुआ, जहां अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक टूट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में पलट गई। मामला खड्डा थाना क्षेत्र का है। आरती ने कहा कि हम लोग सबके साथ ट्राली में बैठे थे। तभी ड्राइवर पूछ रहा था कि कहा से मुड़ना है। कोई सामने नहीं था। ट्रैक्टर मुड़ने पर दुर्घटना हो गया। जिसके वजह से सभी लोग घायल हुए है। ट्राली में 50 लोग रहे होंगे। मनोज सिंह ने कहा कि हम लोग ट्राली में बैठे थे। तभी ट्रैक्टर ट्राली का हूक टूट गया। जिससे ट्राली बड़ी नहर में जाने लगी। लेकिन ट्रैक्टर को लेकर भी 20 फिट नीचे ट्राली ट्रैक्टर चली गयी। जिसमें 2 से 3 तीन लोग कूद पाए। बाकी सभी लोग घायल हुए है। तनु ने कहा कि ट्राली बैठी थी तभी अचानक सभी चिल्लाने लगे। मैं कुछ समझ पाती उससे पहले ही नहर में गिर गयी। जिससे गर्दन में चोट आई है। ट्राली में सवार घायलों के नाम ट्राली ट्रैक्टर में सवार किस्मती देवी (55), प्रभावती (54), विमला (40), निर्मला (45), बबली यादव (40), समरीता देवी (70), पारस सिंह (60), प्रीति शर्मा (10), समय सिंह, मीरा देवी, मनोरमा (55), प्रभावती (50), रजवंत, नेबुला देवी, संदीप निषाद (15), विश्वकर्मा राजभर, आरती राजभर, दिव्यांश राजभर, अंशा सिंह, वशिष्ठ सिंह, पुनीता सिंह घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली में 25 से 30 महिलाएं, करीब 10 बच्चे और 10 पुरुष सवार थे। हादसे के दौरान पीछे बैठे कुछ पुरुष कूदकर बच गए, लेकिन अधिकांश लोग ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गए। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर की मदद से ट्रॉली को नहर से बाहर निकाला गया और उसके नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही डायल 108 एम्बुलेंस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को खड्डा (तुर्कहा) सीएचसी भेजा गया। घटना की सूचना पर खड्डा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- ब्रजेश पाठक हाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे:बोले- मैं खुद सवर्ण, लखनऊ में UGC नियमों के खिलाफ शंख बजाकर प्रदर्शन लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के लोगों ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताते हुए शंख बजाकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ब्रजेश पाठक उनके बीच पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों अभिवादन किया। डिप्टी सीएम के इस तरह सम्मान करने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा बंद कर दिया। सभी ने ब्रजेश पाठक को उन्हीं के अंदाज में प्रणाम किया। इसके बाद डिप्टी सीएम खुद सभी को अंदर ले गए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    महामूर्ख सम्मेलन में कवियों को गोबर के उपले दिए:बेमेल शादी में दूल्हा बोला- दुल्हन टकली, काशी में 10 हजार लोग पहुंचे
    Next Article
    4 अप्रैल को मेरठ में होंगे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन:देशव्यापी यात्रा के तहत 3 अप्रैल को शहर पहुंचेंगे पवित्र अंश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment