Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर नाविकों को लाइफ जैकेट:श्रमिकों को मिली योजनाओं की सौगात, बालश्रम मुक्ति का संकल्प

    3 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के तथागत हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी और अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में श्रमिकों को उपहार और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सहायक श्रमायुक्त ने श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जागरूकता सामग्री बांटी। मातृ-शिशु वंदना योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, क्षय रोगियों को पोषण पोटली तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नाविकों को लाइफ जैकेट प्रदान की गईं। एलएंडटी और बीपीएल संस्थाओं ने भी श्रमिकों को उपहार भेंट किए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने श्रमिकों को समाज के विकास की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार उनके हितों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने श्रमिकों के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन उनके हर सहयोग के लिए तत्पर है। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से हीटवेव से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करने, संतुलित आहार लेने और धूप से बचने की अपील की। उन्होंने बालश्रम को एक गंभीर समस्या बताते हुए जनपद को बालश्रम मुक्त बनाने में सहयोग का आह्वान भी किया। इसके बाद, अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक की मोबाइल यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को 'रक्तदान महादान' के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में, बाल श्रम मुक्त श्रावस्ती के उद्देश्य से एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। साथ ही, श्रमिकों के कौशल विकास के लिए 45 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का समापन बालश्रम उन्मूलन के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने 5 लेखपालों पर की कार्रवाई:एक्सप्रेस-वे भूमि खरीद में लापरवाही पर दो अटैच, तीन का वेतन रोका
    Next Article
    शटडाउन के बावजूद करंट लगने से लाइनमैन की मौत:हरदोई के काशीपुर में बिजली पोल ठीक करते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment