Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में भूमि विवादों के लिए श्रावस्ती 'मॉडल' शुरू:7 अप्रैल से राजस्व-पुलिस टीमें 190 गांवों में करेंगी मौके पर विवादों का समाधान

    5 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए 'श्रावस्ती मॉडल' की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से इस पहल की घोषणा की। इसके तहत 7 अप्रैल से जनपद में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें मौके पर ही विवादों का निपटारा करेंगी। प्रशासन के अनुसार, जनसुनवाई, आईजीआरएस, तहसील दिवस और थाना दिवस पर बड़ी संख्या में भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें आती हैं। इनमें से अधिकांश विवादों का समाधान राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आपसी सहमति से किया जा सकता है। इसी आवश्यकता को देखते हुए यह अभियान तैयार किया गया है। अभियान के लिए प्रत्येक थाने में राजस्व और पुलिस की दो-दो टीमें गठित की गई हैं। राजस्व टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार या राजस्व निरीक्षक प्रभारी होंगे, जिनके साथ चार लेखपाल रहेंगे। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक या चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में चार कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। चिन्हित गांवों का दौरा कर भूमि विवादों का निस्तारण करेंगी ये संयुक्त टीमें हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को चिन्हित गांवों का दौरा कर भूमि विवादों का निस्तारण करेंगी। संबंधित पक्षकारों को पहले से सूचना दी जाएगी, ताकि वे मौके पर उपस्थित होकर आपसी सहमति से विवाद सुलझा सकें।निस्तारण के बाद, टीमें उसी दिन शाम को निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सौंपेंगी। यह अभियान 7 अप्रैल से शुरू होगा, जिसके पहले चरण में जनपद के 190 गांवों को शामिल किया गया है। प्रशासन का मानना है कि 'श्रावस्ती मॉडल' से भूमि विवादों का समयबद्ध समाधान होगा। इससे न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द का माहौल स्थापित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूनियर प्रोफेसर को कुलपति प्रभार, वरिष्ठों की अनदेखी से विवाद:आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक फैसले पर सवाल
    Next Article
    हैदराबाद के टॉप-3 बैटर्स आउट:प्रिंस ने ईशान को बोल्ड किया, शमी ने ओपनर्स को पवेलियन भेजा; लखनऊ बॉलिंग कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment