Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत:सिर धड़ से अलग हुआ, एक युवक का बायां पैर कटा, टेंपो बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी तराई मार्ग पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव निवासी 27 वर्षीय राजू गौतम शनिवार को अपनी बहन के घर गए थे। रात में घर लौटते समय उनकी बाइक पर बहनोई सीताराम और एक अन्य रिश्तेदार हग्गन भी सवार थे। घर से लगभग 10 किलोमीटर पहले एक टेंपो को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक राजू गौतम का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पीछे बैठे दोनों रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक का पैर कट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक राजू गौतम अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई वीरेंद्र (10 वर्ष) पढ़ाई करता है। राजू की शादी हो चुकी थी और उनका एक साल का बेटा भी है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस हादसे से परिवार में गहरा शोक है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के रंगबाज नेता की जमानत खारिज:बंधकर बनाकर युवती से रेप, MBBS छात्र समेत 2 पर चढ़ाई थी फॉर्च्यूनर
    Next Article
    बस्ती में प्रधानाध्यापक की ऑटो टक्कर से मौत:सुबह टहलते समय हुए थे घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment