Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में हॉट-कुक्ड योजना में बड़े घोटाले का आरोप:आंगनबाड़ी केंद्रों के राशन को लेकर भी उठा सवाल, CM को भेजा शिकायती पत्र

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक ने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित हॉट-कुक्ड योजना में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजकर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मनोज पाठक के अनुसार, श्रावस्ती जनपद के 926 आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष 2018 से हॉट-कुक्ड योजना लागू है। इस योजना के तहत प्रति बच्चे 8.50 रूपये की धनराशि ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संयुक्त खाते में भेजी जाती है। इसमें से 7 रूपये भोजन सामग्री के लिए, 1 रूपये रसोइया के पारिश्रमिक के लिए और 0.50 पैसे सहायिका के पारिश्रमिक के लिए निर्धारित थे। आरोप है कि योजना लागू होने के आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद, न तो रसोइयों और न ही सहायिकाओं को उनका निर्धारित पारिश्रमिक मिला है। यह एक गंभीर अनियमितता है, जिस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। इसके अतिरिक्त, हॉट-कुक्ड योजना के तहत भारी मात्रा में आया गेहूं और चावल कहां गया, इसकी भी कोई पारदर्शी जानकारी विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। मनोज पाठक ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भोजन तैयार ही नहीं हुआ, तो राशन आखिर कहां गया। मनोज पाठक ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) द्वारा भुगतान न होने का तर्क यह दिया जा रहा है कि उनके पास सूची उपलब्ध नहीं है। हालांकि, पाठक ने मांग की है कि इस बिंदु को जांच के दायरे में लाकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों को उनके आंगनबाड़ी केंद्रों पर गरमा-गरम भोजन दिया जाना था, लेकिन जमीनी स्तर पर कई वर्षों तक इस नियम का पालन नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर: बेतवा पुल के नीचे मिला अज्ञात वृद्ध का शव:सिर पर चोट के निशान, पुलिस शिनाख्त में जुटी
    Next Article
    जालौन में बेटे के हमले से पिता की मौत:पारिवारिक विवाद में बेटे ने किया था हमला, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment