Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शटडाउन के दौरान सप्लाई चालू करने से लाइनमैन की मौत:मुरादाबाद में लाइन की मरम्मत को पोल पर चढ़ा था लाइनमैन; जेई सस्पेंड, एसडीओ बर्खास्त, दोनों फरार

    16 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सुरजन नगर में बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर मरम्मत का काम कर रहे सर्वेश कुमार उर्फ छोटू (पुत्र शिव कुमार) की करंट से झुलसने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। सर्वेश कुमार उर्फ छोटू शट डाउन लेने के बाद लाइन की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़ा था। तभी जेई और एसएसओ ने लाइन की सप्लाई शुरू करा दी। रामपुर घोघर निवासी सर्वेश कुमार बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह रामपुर घोघर लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। कार्य शुरू करने से पहले नियमानुसार सुरजन नगर बिजली घर से शटडाउन लिया गया था। चश्मदीदों और परिजनों का आरोप है कि जब सर्वेश लाइन पर काम कर रहे थे, तभी बिजली घर के कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए बिना किसी पूर्व सूचना के शटडाउन हटा दिया और लाइन में बिजली चालू कर दी। करंट का जोरदार झटका लगने से सर्वेश बुरी तरह झुलस गए और खंभे पर ही चिपक गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। युवक को नीचे उतारा और सुरजन नगर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुरजन नगर बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अपनी लापरवाही उजागर होते देख विभाग के संबंधित अधिकारी जेई प्रेम प्रकाश पटेल और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए और अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर सुरजन नगर चौकी प्रभारी ओमकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि शटडाउन हटाने का आदेश कथित तौर पर सुरजन नगर के जेई प्रेम प्रकाश पटेल द्वारा ही दिया गया था। मृतक के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस बीच अधीक्षण अभियंता ग्रामीण गुलशन गोयल का कहना है कि, लाइनमैन शट डाउन लेकर ही बिजली लाइन की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़ा था। मामले में जेई प्रेम प्रकाश पटेल की लापरवाही सामने आई है। जेई प्रेम प्रकाश पटेल को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एसएसओ हरपाल सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। घटना के बाद से दोनों फरार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंदे पानी के जलभराव के बीच से निकली अर्थी:बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
    Next Article
    बरेली में सुबह 4 बजे आंधी के बाद झमाझम बारिश:गर्मी से मिली बड़ी राहत, तापमान में भारी गिरावट से मौसम हुआ सुहाना, बिजली हुई गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment