Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शूटिंग-कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे सितारों ने खींचा ध्यान:एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, गायक पलाश सेन ने फेंस के साथ खिंचवाई फोटो; देर शाम पहुंचीं मौनी रॉय

    16 hours ago

    1

    0

    जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं, जबकि पलाश सेन एक कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देने के लिए शहर पहुंचे। पलाश एयरपोर्ट पर मास्क लगाए नजर आए। दोनों कलाकारों का जयपुर से खास जुड़ाव है। दोनों ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाए। वाणी कपूर ने वर्ष 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई थी। वहीं पलाश सेन इंडी-पॉप और रॉक बैंड यूफोरिया के प्रमुख गायक के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके चर्चित गीतों में ‘मायरी’ और ‘धूम पिचक धूम’ शामिल हैं। ब्लैक मास्क में जयपुर पहुंचीं मौनी रॉय इवेंट में होंगी शामिल बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय भी सोमवार देर शाम जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं। ब्लैक मास्क लगाए मौनी एयरपोर्ट से बाहर निकलीं और यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं। वह जयपुर में आयोजित एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची हैं। यहां देखिए एयरपोर्ट के PHOTO'S जयपुर से जुड़ी है वाणी की पहली फिल्म की याद वाणी कपूर के लिए जयपुर सिर्फ एक शूटिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि उनके फिल्मी सफर की शुरुआत से जुड़ा शहर भी है। वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई थी और शहर की गलियों, बाजारों और स्थानीय परिवेश को कहानी में शामिल किया गया था। फिल्म का गीत ‘शाम गुलाबी, सहर गुलाबी’ भी जयपुर की खूबसूरती से जुड़ी यादों में शामिल है। वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद यशराज फिल्म्स के साथ जुड़कर उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के बाद वह ‘आहा कल्याणम’, ‘बेफिक्रे’, ‘वॉर’, ‘बेल बॉटम’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘शमशेरा’, ‘खेल खेल में’ और ‘रेड 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी मौजूदगी चर्चा में रही, जबकि ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में निभाए गए किरदार के लिए भी उन्हें सराहना मिली। वर्ष 2025 में वह वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ में भी नजर आईं। पलाश सेन हैं इंडी-पॉप बैंड यूफोरिया की पहचान पलाश सेन भारतीय स्वतंत्र संगीत जगत के चर्चित नामों में शामिल हैं। वह गायक होने के साथ गीतकार, संगीतकार और चिकित्सक भी हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में बैंड यूफोरिया की शुरुआत की थी। इस बैंड ने हिंदी पॉप और रॉक संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। ‘धूम पिचक धूम’, ‘मायरी’ और ‘आना मेरी गली’ जैसे गानों ने पलाश सेन को अलग पहचान दिलाई। उनके गानों की खासियत संगीत में रॉक का अंदाज और रोजमर्रा की भावनाओं से जुड़ने वाले बोल रहे हैं। टीवी से बॉलीवुड तक बनाया मुकाम मौनी रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में टेलीविजन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘देवों के देव…महादेव’ में सती और ‘नागिन’ में शिवन्या के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई। टेलीविजन पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। वर्ष 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’, ‘मेड इन चाइना’, ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’, ‘ब्लैकआउट’, ‘लव सेक्स और धोखा 2’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में जुनून के किरदार के लिए उन्हें खास पहचान मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रश्मिका-विजय ने ट्रोलिंग के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत की:एक्ट्रेस बोलीं- मुश्किल वक्त में आप नहीं, विजय साथ थे; एक्टर बोले- भाड़ में जाओ
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment