Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 10 महीने बाद युवक ने किया सुसाइड:पिता बोले- घर में अकेला था, नपुंसकता से परेशान होकर लगाई फांसी

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में एक युवक बीमरी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। युवक की 10 महीने पहले शादी हुई थी। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य चल रहा था। शादी के कुछ समय बाद अजय शारीरिक समस्या (नपुंसकता) से परेशाम रहने लगा। इसी कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा। उसका इलाज एक वैद्य से चल रहा था। कुछ सुधार भी था। अजय (28) परेशान होकर बुधवार की रात में फांसी लगाकर जान दे दिया। मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र के भंडरा गांव का है। पढ़िए पूरा मामला… भंडरा गांव के रहने वाले अजय अहिरवार की शादी करीब 10 महीने पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुई थी। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य चल रहा था। शादी के शुरुआती दिन किसी फिल्मी सपने की तरह थे। दोनों पति-पत्नी सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपना प्यार जाहिर करते थे। लेकिन कुछ महीने बाद से अजय को शारीरिक परेशानी होनी लगी। जिसका अजय इलाज करा रहा था। इलाज से परेशान होकर बुधवार की रात में अजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। हरियाणा में रहकर अजय एक गौशाला में काम करता था। होली पर घर आया था। जिसके बाद से परिवार के साथ गांव में ही था। बहू को छोड़कर आया, बेटा फंदे पर लटका मिला मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद अजय शारीरिक समस्या (नपुंसकता) से परेशान रहने लगा। इसी कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। उसका इलाज एक वैद्य से चल रहा था। जिससे कुछ सुधार भी था। बुधवार को बहू को मायके छोड़ने गया था। इस दौरान घर में अजय अकेला था। रात करीब 8 बजे बेटे से बात हुई। पहले उसने दिल्ली जाने की बात कही, फिर मना कर दिया। जिसके बाद रात में फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह घर लौटा, तो कमरे में अजय का शव लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। श्रीनगर थाना प्रभारी जयचंद ने बताया- परिजनों के अनुसार युवक मानसिक डिस्टर्ब था। जिस कारण उसका इलाज चल रहा था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें….. 17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में बहन बनाकर 9.20 लाख ठगे:रिश्ते का भरोसा देकर कृषि भूमि के नाम पर ऐंठी रकम, वापस मांगने पर धोखेबाज फरार
    Next Article
    रामपुर में बाइक पार्ट्स फैक्ट्री में लगी आग:5 दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment