Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 15 दिन बाद डाटा ऑपरेटर ने आत्महत्या की:सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया, प्रेमिका सरकारी अस्पताल लेकर आई थी

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में इंफ्राटेक जल जीवन मिशन पाइपलाइन कंपनी के एक डाटा ऑपरेटर ने आत्महत्या कर ली। फॉरेंसिक टीम को युवक के किराए के मकान से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रेमिका उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना तहसील चंदौसी के थाना बहजोई कस्बा क्षेत्र के बबराला रोड स्थित सुगंध वाटिका के पीछे कॉलोनी की है। हाथरस निवासी 35 वर्षीय रतनदीप पुत्र राजेंद्र प्रसाद को गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे 108 एंबुलेंस बहजोई के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची थी। प्रेमिका पूजा सिंह ने बताया कि वह युवक से मिलने पहुंची थी, जहां उसने रतनदीप को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद वह उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आई, जहां डॉ. सचिन वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने लोहे के तार से पंखे से फांसी लगाने का प्रयास किया था। हालांकि, अधिक वजन के कारण तार टूट गया और वह जमीन पर गिर गया था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने प्रेमिका पूजा सिंह से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। प्रेमिका और सुसाइड नोट के अनुसार, वह अपनी पत्नी से खुश नहीं था। उसने बुधवार रात को फोन पर अपनी प्रेमिका को पूरी बात बताई थी, जिसके बाद प्रेमिका गुरुवार दोपहर करीब 12:40 बजे उससे मिलने पहुंची थी। युवक खाद का काम करने वाले प्रेमपाल के मकान में किराए पर रहता था। सीएचसी बहजोई प्रभारी डॉ. सचिन वर्मा ने बताया, रतनदीप नाम की युवक को लेकर एक लड़की आई थी और यह सुसाइड का मामला है। युवक प्राइवेट कंपनी में यहां नौकरी करता था। वहीं बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया, हाथरस के रहने वाले युवक ने सुसाइड किया है। परिजन आ गए हैं और जो लड़की युवक को लेकर अस्पताल पहुंची थी, सभी से बातचीत कर घटना की सच्चाई पता करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक की अभी 10-15 दिन पहले ही शादी हुई है, फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला किशोर शव:घर न लौटने पर परिजन ढूंढते पहुंचे तो खुला राज
    Next Article
    12वीं की नंदिनी सेकेंड और सुरभि तीसरे स्थान पर:सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मारी बाजी, यूपी में किया दोनों ने टॉप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment