Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO:पैनल पर बैठकर रोया, कहा- लड़की को बुलाओ, तभी उतरूंगा, एसडीआरएफ बुलाई गई

    6 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह बीच में बैठकर रोने लगा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। वह शादी की जिद करने लगा। कहा- लड़की को बुलाओ तब उतरूंगा। पुलसि ने युवक के परिजनों को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम भी आ गई। वह जाल लगाने की तैयारी कर रही थी। पुलिस और परिजनों के समझाने के ढाई घंटे बाद युवक नीचे उतरा। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… देवा कोतवाली क्षेत्र के खंनवा गांव निवासी नितिन रावत रविवार दोपहर 2.30 बजे टावर पर चढ़ गया।लोगों ने उसे देखा तो पुलिस बुलाई। पुलिस वालों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उतरा। नितिन टावर के पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कह रहा था, जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। मुझे उससे शादी करनी है। 2 घंटे बीत जाने के बाद जब युवक नीचे नहीं उतरा तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नितिन के जीजा शैलेंद्र ने बताया, पिछले करीब एक साल से उसकी एक लड़की से जान-पहचान है। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। उनके अनुसार लड़की शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार वाले तैयार नहीं है। नितिन जिस लड़की को पसंद करता है, वह लड़की पास के ही गांव पहाड़ापुर की रहने वाली बताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया। ताकि जरूरत पड़ने पर सीढ़ी के जरिए युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। वहीं एसडीआरएफ की टीम जाल लगाने की तैयारी करने लगी। ताकि युवक नीचे गिरता है या कूदता है तो उसे बचाया जा सके। काफी मान-मनौव्वल के बाद शाम करीब 5 बजकर 11 मिनट पर युवक नीचे उतरा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। -------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… -------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शादी से 15 दिन पहले दूल्हे और दोस्त की मौत:देवरिया में स्कार्पियो की ठोकर से 10 फीट दूर जा गिरे; शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे देवरिया में शादी से 15 दिन पहले ही दूल्हे की जान चली गई। वह अपने एक दोस्त के साथ शादी के कार्ड बांटकर बाइक से गांव लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को भी टक्कर मार दी। ऑटो उछलकर कुछ दूरी पर पलट गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के न्यायिक अधिकारियों का तबादला:SC-ST कोर्ट की जज ममता सिंह का कन्नौज तबादला हुआ
    Next Article
    स्कूटी से टक्कर के बाद चमड़ा व्यापारी पर हमला:कानपुर में लाठी-डंडों से पीटा, कार में तोड़फोड़ की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment