Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण:देवरिया में युवक पर केस दर्ज, पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के एक युवक पर पश्चिम बंगाल की एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह और आरोपी युवक मुंबई की एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ, जो धीरे-धीरे नजदीकी संबंध में बदल गया। महिला का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था। महिला ने बताया कि युवक ने इसी भरोसे पर करीब तीन वर्षों तक उसका शोषण किया। इस संबंध के दौरान उन्हें एक बच्चा भी हुआ, जिसकी उम्र लगभग पांच माह है। आरोप है कि करीब एक माह पहले युवक उसे छोड़कर अपने गांव देवरिया वापस आ गया और उससे संपर्क भी बंद कर दिया। युवक के अचानक गायब हो जाने के बाद महिला उसे तलाशते हुए मुंबई से देवरिया पहुंची और संबंधित थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात आरोपी युवक दीपक कुमार गुप्ता, निवासी नोनार पांडेय, के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिशन 2027…निषाद पार्टी की 160 सीटों पर नजर:SC आरक्षण मुद्दे पर आक्रामक तेवर, भावुक होकर क्या संदेश दे गए संजय निषाद
    Next Article
    फिरोजाबाद में दोनों हाथों में दीपक जला की दंडोति परिक्रमा:परिवार और देश की खुशहाली के लिए मां केला देवी के दरबार में प्रार्थना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment