Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म:हापुड़ में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर महिला से ऐंठे 2.5 लाख रुपए

    19 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे करीब ढाई लाख रुपये भी ऐंठे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है और वह अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। महिला का मायका कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में है। मायके के पड़ोस में रहने वाला वसीम अक्सर उनके घर आता-जाता था और घरेलू कामों में मदद करता था, जिससे उनकी जान-पहचान बढ़ गई। जान-पहचान बढ़ने के बाद वसीम महिला की ससुराल में भी आने लगा। उसने मीठी बातों में फंसाकर महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद, आरोपी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान चुपके से अश्लील वीडियो भी बना ली। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो उसके पति और परिजनों को भेजने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण महिला चुप रही और आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने पीड़िता से करीब 2.50 लाख रुपये भी वसूल लिए। पीड़िता के अनुसार, 20 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और दरवाजा पीटते हुए जबरन घुसने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी महिला के पास मौजूद है। आरोपी ने पीड़िता को यह कहकर भी डराया कि उसके पास कई वीडियो पेन ड्राइव में हैं और वह उन्हें वायरल कर देगा, जिससे महिला मानसिक रूप से भयभीत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लैकमेलिंग प्रताड़ना से परेशान ब्यूटीपार्लर संचालिका ने की थी आत्महत्या:युवक गिरफ्तार, आरोपी बोला- उधर पैसा वापिस मांग रही थी
    Next Article
    यति नरसिंहानंद ने सलमान खान पर दिया बयान:एक संगठन ने लाखों हिंदु लड़कियां मुसलमानों के घरों में भेज दी हैं, नए नए सलमान खान पैदा करेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment