Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए:बरेली में युवती बोली- प्रेमी ने जहर देकर मारने की कोशिश की, उसके भाई पर आरोप लगाए

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने और फिर जहर देकर जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया है। 21 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी मुजीब ने उससे शादी का वादा किया था। युवती की शादी करीब चार साल पहले बिहार निवासी फूल बाबू से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही उसका संपर्क मुजीब से हुआ। मुजीब ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर पति से अलग करा दिया। आरोप है कि मुजीब उसे कभी किराए के कमरे में तो कभी होटल में अपने साथ रखता था और लगातार शादी का भरोसा देता था। इस दौरान वह उसे गर्भनिरोधक दवाइयां भी देता था। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बढ़ाया, तो मुजीब ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। आरोप है कि मुजीब ने अपने भाई जुबैर के माध्यम से एक जहरीला पदार्थ भिजवाया और फोन पर कहा कि दोनों इसे खाकर अपनी जान दे देंगे। युवती ने मुजीब के कहने पर जहर खा लिया, लेकिन आरोपी ने खुद ऐसा नहीं किया। जहर खाने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवती का कहना है कि उसने मुजीब पर भरोसा करके अपने पति और परिवार को छोड़ दिया था। अब आरोपी ने उसे ठुकरा दिया है, जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। पीड़िता ने मांग की है कि यदि मुजीब उससे शादी नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाए। मुजीब और उसका भाई जुबैर एक मीट फैक्ट्री में काम करते हैं। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयंत की जनसभा में पूर्व-जिलाध्यक्ष के पैर पर चढ़ी स्कॉर्पियो:कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से की पुष्पवर्षा, कहा- महिलाओं की भागीदारी से देश आगे बढ़ेगा
    Next Article
    ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने ट्रक चालक को दबोचा:दुपट्टे से गला घोंटकर शव एनएच किनारे फेका, परिचित निकला हत्यारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment