Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 15 दिन पहले दूल्हे समेत 2 की मौत:देवरिया में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे, स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर

    13 hours ago

    1

    0

    देवरिया में शादी से 15 दिन पहले ही दूल्हे समेत दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों शादी का कार्ड बांटकर बाइक से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों करीब 10 फुट दूर जा गिरे। बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे के बाद बेकाबू स्कॉर्पियों ने रोड किनारे खड़े ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा पलट गया। स्कॉर्पियों की जोरदार टक्कर से दूल्हे ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके दोस्त की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दोनों युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सलेमपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से जानिए... लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राहुल कुमार यादव (28) की 20 अप्रैल को शादी होनी थी। पिता श्रीराम यादव ने बताया- राहुल अपने दोस्त सचिन कुमार यादव (23) पुत्र चंद्रमा यादव के साथ शनिवार शाम करीब 5 बजे शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था। दोनों खामपार गांव में कार्ड बांटकर सलेमपुर में अन्य रिश्तेदारों को कार्ड बांटने जा रहे थे। तभी रात करीब 8:15 बजे सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज स्थित जिरासो बंधा के पास भाटपार रानी–सलेमपुर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल और उसका दोस्त सचिन करीब ढाई फुट तक हवा में उछले और बाइक समेत फिसलते हुए 10 फीट दूर जा गिरे। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो पास में रोड के किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा से जा टकराई। जिससे ऑटो रिक्शा पलट गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो और ऑटो रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों की सूचना पर सलेमपुर थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सचिन कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार यादव को प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दोनों परिवारों के इकलौते बेटे थे, गांव में पसरा मातम ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक अपने-अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि घटनास्थल मृतकों के घर से करीब 10 किलोमीटर दूर है, जबकि जिला मुख्यालय से दूरी करीब 45 किलोमीटर है। स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया- पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। ------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… बेटी के तलाक पर रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाए:परिवार ने जमकर डांस किया; 8 साल पहले मेजर से हुई थी शादी मेरठ में शनिवार को तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक परिवार ने तलाक के बाद बेटी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ढोल की थाप पर लोग कोर्ट से घर तक नाचते-गाते नजर आए। मिठाइयां बांटी गईं। रिटायर्ड जज पिता ने फूल-माला पहनाकर घर में बेटी का स्वागत किया। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने दिखे। जिस पर बेटी की तस्वीर थी और लिखा था- "आई लव माय डॉटर"। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी से मिलने से रोका तो भाई को मार डाला:मेरठ में बहन ने कबूला- शराब में जहर मिलाया था, 2 दोस्त बेवजह मारे गए
    Next Article
    कन्नौज में बिजली खंभे में उतरा करंट:बूंदाबांदी के दौरान होती रही स्पार्किंग, पास में पानी टोंटी से भी खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment